काकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने गालियां दीं:लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा

कोलकाता।बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के अंदर बदतमीजी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। काकोली घोष ने लिखा-मैं आपसे औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति चाहती हूं। कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा के अंदर मुझे मौखिक रूप से अपमानित किया है। उनका यह व्यवहार कई अन्य महिला सांसदों के खिलाफ रहा है। इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।”काकोली घोष ने लेटर में लिखा- कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा में मुझे गालियां दीं।उधर, कल्याण बनर्जी ने काकोली के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, काकोली ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।कल्याण बनर्जी ने कहा, ऐसा लगता है कि वे किसी खास उद्देश्य से काम कर रही हैं, जिससे मुझे संदेह होता है। जहां तक लगाए जा रहे आरोपों का सवाल है, असली मुद्दा यह है कि किसने क्या कहा और कब कहा। समस्या उनकी मंशा में है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment