उज्जैन। छोटी मायापुरी में रहने वाली बीना पति बंशीलाल गेहलोत 30 वर्ष ने रविवार सुबह घर में रखा एसिड पी लिया था। परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने इंदौर रैफर कर दिया था, लेकिन परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गये। जहां चले उपचार के दौरान रविवार-सोमवार रात बीना की मौत हो गई। सोमवार सुबह चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। मृतिका 2 बच्चों की मां थी, संभावना जताई गई है कि पारिवारिक विवाद में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। ससुराल और मायके पक्ष के बयान दर्ज किये जायेगें।
संबंधित समाचार
-
पत्नी से शराब पीने से रोका तो पति ने लाठी से पीटा, गिरा बिजली का पोल
उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम कंडारिया में रहने वाली सरस्वती पति अमितसिंह 35 साल... -
पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान -रात 2 बजे खाया था जहरीला पदार्थ
उज्जैन। महिला द्वारा शुक्रवार-शनिवार रात 2 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया गया। सूचना मिलते ही माधवनगर... -
पोस्टमार्टम के बाद फिर से साधु को दी गई समाधि
उज्जैन। समाधि में दबी लापता साधु की लाश को प्रशासन की अनुमति के बाद खोदकर बाहर...