एक हजार से अधिक बेरिकेडस बनाए जाएंगे 3.20 करोड लागत से सिंहस्थ के लिए श्री महाकाल मंदिर में 80 नई दान पेटियां लगेगी -मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में दर्शन एवं आरती व्यवस्था में तकनीकी बदलाव

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 3.20 करोड लागत  से बेरिकेडस तैयार करवाने वाली है। इसमें एक हजार बेरिकेडस लोहे के रहेंगे। यही नहीं दान के लिए 80 पेटियां भी लगाने का निर्णय प्रबंध समिति ने लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंदिर समिति का 29974.37 लाख का प्रस्तावित बजट पारित किया गया है।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं अवसंरचना विकास के लिए बडे निर्णय लिए गए हैं। सोमवार देर शाम को कलेक्टर एवं अध्यक्ष मंदिर समिति रौशनकुमार सिंह की अध्यक्षता में श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में बैठक हुई थी।बैठक में मंदिर के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और आगामी सिंहस्थ-2028 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। बुनियादी ढांचा-श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महाकाल महालोक में 11 करोड़ की लागत से फैब्रिकेशन शेड स्थापित किए जाएंगे।दर्शन , आरती व्यवस्था में तकनीकी बदलाव-संध्या एवं शयन आरती के महत्व के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इन आरतियों के आध्यात्मिक महत्व से अवगत हो सकें।दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु QR आधारित फ्लैप बैरियर्स (QR-based flap barriers) स्थापित किए जाएंगे।डिजिटल नवाचार और बजट-वेबसाइट पर अन्नक्षेत्र मॉड्यूल प्रारंभ किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अन्नदान/भोजन बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा वे अग्रिम बुकिंग का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंदिर समिति का 29974.37 लाख का प्रस्तावित बजट पारित किया गया। सिंहस्थ-28 की तैयारी और निर्णय- सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए 80 नई स्टील दानपेटियों (50 बड़ी, 30 छोटी) के निर्माण का प्रस्ताव।सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए मंदिर ने दर्शनार्थियों की सुविधा दर्शन कतार प्रबंधन हेतु  लगभग 1000 नग बेरिकेटस् के लिए राशि रूपये 259.00 लाख एवं अधिक वजन एवं उंचाई के स्टेनलेस स्टील बेरिकेटस् (हेवी) बनवाए जाने हेतु राशि रूपये 59.14 लाख स्वीकृत की गई।मंदिर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के साथ वेतन भुगतान का अनुमोदन।मंदिर कंट्रोल रूम एवं महाकाल महालोक कंट्रोल रूम के एकीकरण, विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिससे समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी और संचालन और अधिक प्रभावी एवं समन्वित रूप से किया जा सके।ये थे बैठक में- बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, महंत विनीत गिरी महाराज, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment