इंदौर।इंदौर के उद्यान विभाग के 26 मस्टर श्रमिकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। ये बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित थे।समीक्षा मीटिंग के दौरान इन कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिली थी, यह कर्मचारी पिछले कई महीनों से लगातार बिना सूचना/सक्षम स्वीकृति के अपने काम से अनुपस्थित है। इनके काम पर नहीं रहने से उद्यान विभाग के काम प्रभावित हो रहे थे।साथ ही बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता का प्रतीक है, जिसे देखते हुए निगम कमिश्नर ने यह निर्णय लिया।इनके पारिश्रमिक भुगतान पर भी रोक लगाई है। वहीं, निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके विभाग में बिना किसी सूचना या अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारी है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
निगम कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई : उद्यान विभाग के 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त:,