उज्जैन को इंदौर से जोड़ने वाली पहली सिक्स लेन सड़क इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद

उज्जैन

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन को इंदौर से जोड़ने वाली पहली सिक्स लेन सड़क इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है। 45 मीटर चौड़ी यह सड़क हरिफाटक ब्रिज से शुरू होकर अरबिंदो अस्पताल, इंदौर तक जाएगी। 1692 करोड़ रुपए की लागत से बन रही 46 किमी लंबी सिक्स लेन का 45% काम पूरा हो चुका है।

अब तक 8 किमी मार्ग तैयार कर उस पर डामरीकरण भी किया जा चुका है। अलग-अलग स्थानों पर 8 फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं।

एमपीआरडीसी के अनुसार काम की गति बढ़ा दी गई है और दिसंबर 2026 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है। सिक्स लेन बनने से उज्जैन-इंदौर का सफर 40-45 मिनट में पूरा होगा, जबकि अभी इसमें एक से सवा घंटा लगता है। इससे उज्जैन की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

ये होंगे बड़े फायदे : सिक्स लेन से उज्जैन-इंदौर मार्ग के 29 गांव जुड़ेंगे, जिनमें 20 इंदौर और 9 उज्जैन जिले के हैं। व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जमीनों के दाम बढ़ेंगे। सड़क पर डिवाइडर, दोनों ओर सर्विस रोड और 70 बॉक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे। सिंहस्थ-2028 में यातायात सुगम होगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment