बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे, एक दूसरे को दी बधाई
ब्रह्मास्त्र उज्जैन
ईद-उल-फितर, मीठी ईद पर शनिवार को मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोउल्हास से ईद का पर्व मनाया गया। मुख्य नमाज सुबह 8 बजे इंदिरागर स्थित ईदगाह पर हुई। शहरकाजी खलिकुर्रेहमान ने समाजजनों को ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद देश में अमन-चैन के लिए अल्लाह ताला से दुआ की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अलग-अलग मस्जिदों में नमाज में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। ईद पर नमाज के बाद देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ की जाती है और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।
ईद पर्व के लिए सुबह से मुस्लिम समाज के नए परिधान पहने हुए ईदगाह पर होने वाले नमाज के लिए रवाना हुए। शहर में जामा मस्जिद, फतेह मस्जिद,शाही मस्जिद, मस्जिद सारवान, कोट मोहल्ला मस्जिद, लाल मस्जिद, शिकारी गली मस्जिद, मिर्जावाड़ी मस्जिद, फ्रीगंज मस्जिद, दमदमा मस्जिद, पांड्या खेड़ी मस्जिद, दानी गेट मस्जिद और गुदरी चौराहा मस्जिद सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे थे। शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दिनभर रौनक छाई रही। नमाज के बाद ईदगाह पर शहरकाजी व समाजजनों को ईद की बधाई दी। समजजनों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। अब शाम तक शीर खुरमे से मेहमानों का मुंह मीठा कराने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।