उज्जैन। बाबा महाकाल की पहली सवारी सोमवार शाम रामघाट पर पूजन के लिये पहुंची थी। लाखों की संख्या में रामघाट से दत्त अखाड़ा घाट पर श्रद्धालुु मौजूद थे। उसी दौरान भीड़ के बीच से दत्तअखाड़ा घाट पर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर एसडीईआरएफ जवान विनोद पांचाल और होमगार्ड सैनिक ईश्वर चौधरी ने घटनाक्रम देखा तो तत्काल नदी में गोता लगाया और युवक को बाहर निकाला। वह नशे की हालत में था। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके चलते होश में आ गया। उसे भीड़ के बीच से बाहर लाया जाता उससे पहले वह साथ आये कुछ लोगों के साथ वहां से निकल गया।
संबंधित समाचार
-
शिप्रा नदी की रामघाट दत्त खड़ा वाली छोटी रपट पर लापरवाही का नजारा आधे हिस्से में रेलिंग नहीं. लोग बेहिचक पुलिया से कर रहे हैं आना-जाना.. लोगों की जान जोखिम में कोई मोबाइल से सेल्फी ले रहा तो कोई पुलिया के किनारे बैठकर पानी से खेल रहा जरा सी चूक में जा सकती है जान…
उज्जैन। शिप्रा नदी पर आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। लेकिन उसके... -
पत्नी पुलिस के साथ लौटी तो फंदे पर मिला पति
उज्जैन। शराबी पति द्वारा की गई मारपीट की शिकायत करने पत्नी थाने पहुंच गई। डर कर... -
बकरा चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में पकड़ाया
उज्जैन। पशु पालक के बाड़े से 30 हजार का बकरा चोरी करने वाले को 24 घंटे...