लखनऊ।यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक इंस्टीट्यूट में भीषण आग लग गई है। आग से इंस्टीट्यूट में मौजूद छात्रों का निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में कुछ ने पहली मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई। कूदने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। कई की हालत नाजुक है।एक युवक जान बचाने के लिए आग के बीच से कूदा, लेकिन वह नीचे लोहे की नोकदार ग्रिल पर गिरा, जिससे ग्रिल उसके पेट में घुस गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भेजा।धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं।बिल्डिंग में नीचे पेट शॉप और क्लीनिक थी। पहले फ्लोर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी है। दूसरे फ्लोर पर हेड हॉपर स्टूडियोज नाम की 3D आर्ट आउटसोर्सिंग कंपनी है।
लखनऊ के इंस्टीट्यूट में भीषण आग:कई झुलसे; पहली मंजिल से कूदे बच्चे, 1 लोहे की ग्रिल पर गिरा