आरपीएफ स्टाफ ने यात्री की जान बचाई
उज्जैन। शुक्रवार को उज्जैन स्टेशन प्लेटफार्म पर वाराणासी उत्तरप्रदेश निवासी यात्री जाहिद की जान रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से बचाई जा सकी है। यात्री चलती गाडी में चढ रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच के हिस्से में जा गिरा था। यात्री को तत्काल ही सीटी शिवराम मीणा ने पकडकर बाहर खींच लिया जिससे उसकी जान बच सकी।
आरपीएफ टीआई नरेन्द्र यादव ने बताया कि सवारी गाड़ी संख्या 19489 रवाना होने पश्चात यात्री खाने-पीने का सामान लेकर चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था जो गाड़ी में सही तरीके से चढ़ नहीं पाया व गाड़ी का हैंडल पकड़कर गाड़ी के साथ रगड़ रहा था। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक योगेंद्र पटेल ने यह स्थिति देखी और आवाज लगाए जाने पर CT शिवराम मीणा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त यात्री को पकड़कर खींचा व प्लेटफार्म व गाड़ी के बीच में जाने से रोक लिया। इसके चलते यात्री की जान बचाई जा सकी। पूछताछ पर यात्री ने अपना नाम जाहिद निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश बताया जो PNR क्रमांक 8545408541 से उक्त गाड़ी में छाया पुरी से वाराणसी तक यात्रा कर रहे थे। यात्री को हाथ में हल्की चोट आई थी तथा स्वयं को स्वस्थ बताया व RPF का धन्यवाद किया। बाद स्वेच्छा से गाड़ी में रवाना हुए।