आगर रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर गंदगी देख नाराज कांग्रेसियों ने मौके पर दिया धरना तीखी नोंक झोंक भी हुई अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दूध व पानी से प्रतिमा को नहलाकर किया माल्यार्पण

उज्जैन। शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 135 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता आगर रोड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। लेकिन प्रतिमा के आसपास फैली गंदगी व ताला लगा देख नाराजगी जताते हुए कांग्रेसियों ने मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और विरोध प्रकट कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जानकारी लगने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन कांग्रेसी निगम आयुक्त को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। उसके बाद अपर आयुक्त मौके पर पहुंचे ।इस बीच कांग्रेसियों व अधिकारियों में तीखी नोंक झोंक भी हुई। अधिकारियों ने सफाई कराने का आश्वासन दिया तब जाकर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। उसके बाद कांग्रेसियों ने दूध व पानी से प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेता ने बताया की प्रतिमा स्थल के आसपास गंदगी तथा बगीचे में शराब की बोतले व कचरा सहित मरे हुए चूहे पड़े थे। प्रतिमा की नियमित सफाई नहीं की जा रही थी। इस कारण महापुरुष की प्रतिमा की दुर्दशा बिगड़ी हुई थी। प्रतिमा के आसपास इतना कचरा था कि कई दिनों से बगीचे की सफाई नहीं हुई थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की कई ऐसी प्रतिमा है जिनकी नियमित साफ सफाई नहीं हो रही है। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रतिमा स्थल की यह स्थिति है। कांग्रेसियों ने नगर निगम आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की ओर कहा कि जब तक निगम आयुक्त स्वयं मौके पर आकर जवाब नहीं देते तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। धरने की सूचना मिलने पर नगर निगम के दो डिप्टी कमिश्नर सहित कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अपरयुक्त संतोष टैगोर भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे कांग्रेसियों को सफाई करने का आश्वासन दिया। अपरायुक्त के आश्वासन के बाद लगभग 1 घंटे तक चल धरने को समाप्त किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को दूध और पानी से नहलाकर स्वच्छ किया और फिर माल्यार्पण किया। इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि राय सहित कांग्रेस के पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment