लखनऊ। योगी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर संग्रहालय बनवाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली- 2022 में संशोधन किया जाएगा। इस संशोधन के बाद अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता की अवधि के साथ आने-जाने में लगने वाले समय को भी ड्यूटी माना जाएगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को कैबिनेट का एजेंडा जारी किया।
अयोध्या में वर्ल्ड लेवल का मंदिर म्यूजियम बनेगा
