हरिहर मिलन 22 को, कार्तिक- अगहन की पांच परंपरागत सवारियां निकलेंगी 

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की परंपरानुसार कार्तिक एवं अगहन (मार्गशीर्ष) माह में पांच सवारियां निकलेंगी। इस दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर , चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे तथा मार्ग में उपस्थित श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसी क्रम में 22 नवंबर को रात्रि 11 बजे हरिहर मिलन सवारी निकलेगी।रंपरानुसार रविवार, 22 नवम्बर 2026 को रात्रि 11 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर जी की हरिहर मिलन सवारी निकाली जाएगी। इस अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर मनमहेश स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसके अगले दिन सोमवार, 23 नवम्बर को कार्तिक माह की द्वितीय सवारी निकाली जाएगी।16 से शुरू होगा सवारियों का क्रम-प्रथम सवारी – सोमवार, 16 नवम्बर 2026द्वितीय सवारी – सोमवार, 23 नवम्बर 2026तृतीय सवारी – सोमवार, 30 नवम्बर 2026चतुर्थ सवारी (राजसी सवारी) – सोमवार, 07 दिसम्बर 2026दो दिन लगातार सवार22 नवंबर को हरिहर मिलन की सवारी रात्रि में निकलेगी एवं 23 नवम्बर को अपरांह् में मंदिर से भगवान की सवारी निकलेगी। लगातार दो दिन भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारियां निकलने के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment