स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों में कमी सामने आई आयुक्त खफा, सृष्टि वेस्ट पर एक लाख जुर्माना -वार्डों में शत प्रतिशत सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें – आयुक्त

 

उज्जैन। स्वच्छता को लेकर मैदान में डटे हुए निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अब सख्ती का रूख अख्तियार कर लिया है। शहर में स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों से खफा आयुक्त ने सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट पर एक लाख का जुर्माना ठोक दिया है। मैदान में दिखाई दी जागरूकता के आधार पर उन्होंने यह कार्रवाई की है।निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा वार्ड 24 में कचरा संग्रहण वाहन का निरीक्षण कर मौजूद महिला हेल्पर एवं एनजीओ  के सदस्यों को निर्देशित किया कि कचरा सेग्रीगेशन के लिए नागरिकों को प्रेरित करें। साथ ही वार्ड क्र. 24 अन्तर्गत निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर कचरे के ढेर पाए गए तथा नागरिकों में जागरूकता की कमी सामने आई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु नियुक्त एजेंसी सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट के टीम लीडर एवं सदस्यों द्वारा पर्याप्त जागरूकता गतिविधियों का आयोजन नहीं किया गया ।  नागरिकों को गीला सुखा पृथक पृथक रखना, कचरा कचरा संग्रहण वाहन में ही डालने इत्यादि स्वच्छता सम्बंधित समझाईश नहीं दी गई है जिसके कारण वार्ड में यह स्थिति परिलक्षित हुई । इसे लेकर आयुक्त ने सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट पर एक लाख का जुर्माने किये जाने के निर्देश प्रदान किये हैं। वार्ड में ये स्थिति देखी-आयुक्त वार्ड क्रमांक 23 एवं 24 की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अपने वार्ड में मौजूद दरोगा एवं सम्बन्धित एनजीओं को निर्देशित किया गया कि घरों से निकलने वाला गीला एवं सुखा कचरा कलेक्शन वाहन में ही डाले, यदि वार्ड में कचरे का ढेर कही पाया जाता है तो कचरे डालने वाले पर जुर्माना कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, वार्ड की छोटी छोटी गलियों में सफाई व्यवस्था बेहतर की जाए।  निगम आयुक्त द्वारा वार्ड दरोगा को सख्त हिदायत देते निर्देशित किया कि वार्ड में सफाई व्यवस्था शत प्रतिशत सुनिश्चित करें, सफाई मित्रों द्वारा टुलकिट का उपयोग कर सफाई करें, खाली पड़े प्लाटों पर सफाई का विशेष ध्यान रखें, वार्ड में नालियों के ऊपर भवन स्वामियों द्वारा पक्का निर्माण किया गया जिसके कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है ऐसे स्थाई निर्माण को हटाकर नालियों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें।पेयजल व्यवस्था जांची-निगम आयुक्त द्वारा घरों में पेयजल व्यवस्था लाइन में सप्लाय पानी को चेक किया गया। पी एच ई अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पानी सप्लाई के समय नागरिकों के घरों में  शुद्ध पेयजल मिले इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment