स्लीपर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड़, RTO का बड़ा एक्शन :4 बसों की फिटनेस निरस्त

बुरहानपुर। रात के अंधेरे में हाईवे पर दौड़ती स्लीपर बस… अंदर गहरी नींद में सोए यात्री और उनकी सुरक्षा रामभरोसे। बुरहानपुर और खकनार में परिवहन विभाग की जांच में यही खतरनाक हकीकत सामने आई है। विभाग ने लंबी दूरी की स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों से हो रहे खिलवाड़ पर बड़ा एक्शन लेते हुए 4 बसों की फिटनेस मौके पर ही निरस्त कर दी।जांच के दौरान एक बस ऐसी भी मिली जो करीब 2 लाख रुपये टैक्स बकाया होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रही थी। परिवहन विभाग ने उसे जब्त कर कार्यालय में खड़ा करा दिया है।एक ही अभियान में 4 फिटनेस निरस्त, 1 बस जब्त और 8 प्रेशर हॉर्न जब्त होने से बस ऑपरेटरों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि हादसे के वक्त सिर्फ कागज नहीं, इमरजेंसी गेट और सुरक्षा उपकरण ही जान बचाते हैं।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment