सोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:10.97 लाख रुपये कीमत की 3,369 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद 

आलीराजपुर।पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर  रघुवंश सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगतार प्रभावी कार्रवाई जारी है, इसी क्रम में थाना सोरवा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम मोरियावाड़ा सयणी फलिया में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी सोरवा उप निरीक्षक मुकेश कनासिया देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोरियावाड़ा सयणी फलिया में नाले के पास बने रामसिंह मोर्य के घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी हुई हैं। मुखबीर सूचना पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्‍योति उमठ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर श्री शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोरवा के द्वारा अपने अधीनस्‍थ टीम के साथ मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई घर में कोई व्यक्ति मौजूद न होकर घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर की तलाशी लेने पर अंदर बड़ी संख्या में शराब की पेटियां संगृहित कर रखी हुई मिलीं, जिसे सोरवा पुलिस द्वारा जप्‍त कर शराब की गणना एवं जांच करने पर माउण्ट बीयर की कुल 216 पेटियां, जिनमें प्रत्येक पेटी में 24 टिन डिब्बे तथा प्रत्येक डिब्बे में 500 एम.एल. शराब भरी हुई थी, बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 2,592 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 6,22,080 रुपये पाई गई। इसी प्रकार गोवा व्हिस्की की कुल 90 पेटियां, जिनमें प्रत्येक पेटी में 48 क्वार्टर थे, बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 777 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 4,75,200 रुपये पाई गई। इस प्रकार थाना सोरवा पुलिस द्वारा कुल 3,369 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 10,97,280 रुपये है, विधिवत जप्त की गई।  प्रकरण में आरोपी रामसिंह मोर्य निवासी मोरियावाड़ा सयणी फलिया के विरुद्ध थाना सोरवा में अपराध क्रमांक 123/2026, धारा 34(1), 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर  लिया  है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सोरवा उप निरीक्षक मुकेश कनासिया, सउनि दारासिंह बघेल, म.प्र.आर. हीरा रावत, प्र.आर. माधव मौरे एवं आरक्षक सोमेश्वर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment