सुविधि नाथ भगवान के मुख्य शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई

महिदपुर रोड। नगर जैन समाज के मंदिर में नवीन ध्वजारोहण प पू साध्वी श्री सवेंग प्रिया श्री जी म. सा आदि ठाणा 6 की पावनकारी निश्रा में सुविधि नाथ भगवान की अमर ध्वजा, सा धार्मिक वात्सल्य एवं संपूर्ण दिवस के मुख्य लाभार्थी स्वर्गीय चंदरबाई स्व अमृतलाल गादिया की पुण्य स्मृति में रमेश चंद वर्धमान, रिचिन, राज, अव्यान, आरव गादिया परिवार महिदपुर द्वारा स्नात्त पूजा 9 बजे सत्तहभेदी महापूजन का आयोजन किया गया महापूजन को विधि विधान के साथ सुनील रामसना झार्डा एवं विधि कारक द्वारा सुमधुर भक्ति गीतों के साथ परमात्मा के सामने नाचते गाते हुए भक्ति में भाव विभोर होकर विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न किया गया शुभ मुहूर्त में सुबह 11:30 बजे सुविधि नाथ मंदिर के शिखर पर लाभार्थी गादिया परिवार, राजेंद्र सूरी जी की ध्वजा के लाभार्थी बोथरा परिवार, पुण्य सम्राट जयंत सेन सुरिश्वरजी की ध्वजा के लाभार्थी चोरडिया परिवार द्वाराओम पूण्याहंम ओम प्रियंहताम के मंगलकारी मधुर स्वरों के साथ नवीन धर्म ध्वजा शिखर पर चढ़ाई गई तत्पश्चात सकल जैन श्री संघ के सा धार्मिक वात्सल्य का आयोजन लाभार्थी गादिया परिवार द्वारा किया गया। गुरुदेव राजेंद्र सूरी जी की ध्वजा का लाभ रमेश चंद्र दिनेश जैन बौस, राजेश कुमार ,रा हुल कुमार, मनोज कुमार, अजीत कुमार,बोथरा परिवार द्वारा लिया गया। पुण्य सम्राट आचार्य देवेश जयंत सेन सुरिश्वर जी म.सा की ध्वजा का लाभ अजय कुमार आशीष कुमार हितांश अविश चोरडिया परिवार द्वारा लिया गया बुधवार को लाभार्थी चौरडिया परिवार द्वारा गुरुदेव राजेंद्र सूरी जी की अष्टप्रकारी पूजन का आयोजन विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया जैन श्री संघ द्वारा स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी गादिया परिवार का बहुमान किया गया। इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बौस ,सकल जैन श्री संघ, महिदपुर रोड, महिद पुर सिटी आदि श्री संघ ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment