सारंगपुर पहुंची दिग्विजय सिंह की यात्रा, चंदे में गडबडी और ईवीएम पर सरकार को घेरा

 सारंगपुर।पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा अपने सातवें दिन सोमवार को सारंगपुर शहर से राजगढ जिले में प्रवेश कर गई। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आम जनता, किसानों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। यात्रा के सारंगपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह बैंड, ढोल-नगाडों और पुष्पवर्षा के साथ उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।इस दौरान आयोजित जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों में दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे में कथित धांधली, मतदाता सूची में गडबडी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खडे करते हुए राज्य व केंद्र सरकार के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद को आडे हाथों लिया।
धर्म के नाम पर चंदे में भ्रष्टाचार का आरोप-यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर जनता से जुटाए गए चंदे में भारी गडबडियाँ की गई हैं, जिससे आम श्रद्धालुओं और सनातन धर्मावलंबियों में गहरा असंतोष और भारी नाराजगी है। उन्होंने भाजपा और उससे जुड़े संगठनो पर चंदे के पैसों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर इस प्रकार की अनियमितताएँ लोगों की धार्मिक भावनाओं और अटूट आस्था को गहरी ठेस पहुँचाती हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment