सरकारी अफसरों के AI से बनाए फर्जी वीडियो: सोशल मीडिया पेज के एडमिन पर FIR दर्ज

इंदौर।AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर शासकीय अधिकारियों, सरकारी कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामलाआया है। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने मंगलवार को कृषि विभाग के उप संचालक की शिकायत पर कृषि क्रांति नाम के सोशल मीडिया पेज के एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।आरोप है कि एडमिन ने ये वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल किए। वीडियो में अधिकारियों से मिलते-जुलते चेहरे भी डीपफेक तकनीक से बनाए गए हैं।कृषि क्रांति नाम से  है सोशल मीडिया पेज-पंढरीनाथ पुलिस के मुताबिक, कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास के अधिकारी संदीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कृषि क्रांति नाम से एक पेज संचालित होता है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment