महिदपुर। शासकीय हाई स्कूल रोहिड़ा में नि:शुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम अतिथि जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अतिथियों ने तिलक लगा कर हार पहनाया और सभी पात्र छात्रों को साइकिल का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही स्कूल के 10वी उत्तीर्ण सभी छात्रों का पुष्पमाला से स्वागत कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार ने किया एवं उत्तीर्ण सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। आभार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरोज ठाकुर ने माना।
शासकीय हाई स्कूल रोहिड़ा में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ