शातिर तस्करराजू मेवाती पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर सेंट्रल जेल भेजा

मंदसौर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के शातिर तस्कर राजू उर्फ राजा मेवाती के खिलाफ पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की है। उज्जैन संभाग आयुक्त के आदेश के पालन में आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी राजू उर्फ राजा पिता वाहीद खां मेवाती निवासी सोनगीरी, थाना दलौदा क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर युवाओं को नशे के कारोबार में धकेल रहा था। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन और एएसपी टी.एस. बघेल व सीएसपी जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में टीआई दलौदा रविंद्र प्रताप डांगी ने आरोपी के खिलाफ विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया था। जिला दण्डाधिकारी की अनुशंसा और उज्जैन संभाग आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार की कठोर और प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment