वॉटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्ट:रस्सी के सहारे रेस्क्यू; ; छग. में घरों में पानी घुसा;; गुजरात में कार बही

मुंबई/भोपाल।देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जेनिथ वॉटरफॉल में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया। जिसमें 100 टूरिस्ट फंस गए, रस्सी की मदद से उन्हें निकाला गया।गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई।उधर, महाराष्ट्र में वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं।छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार रात आधे घंटे के भीतर ही 30 मिमी पानी बरसा। टाटीबंध में घरों में पानी भर गया।मध्य प्रदेश के हरदा में कालीमाचक नदी का पानी पुल से करीब तीन फीट ऊपर बह रहा है। कानपुर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment