वेतन की मांग पर थमा नगर पालिका का कामकाज, प्रशासन के भरोसे के बाद लौटे कर्मचारी

सनावद। तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की राह पर उतरे नगर पालिका कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल समाप्त कर दी। 5 अक्टूबर से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रशासन के साथ हुई चर्चा और वेतन-पीएफ संबंधी मांगों के निराकरण के आश्वासन के बाद खत्म हुई। कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

कलेक्टर गुरु प्रसाद के निर्देश पर अपर कलेक्टर वीरेंद्र कंडारे और डूडा अधिकारी उमेश जोशी सनावद पहुंचे। अधिकारियों ने सीएमओ, कर्मचारी संघ और जनप्रतिनिधियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की। बैठक में नगर पालिका की आय बढ़ाने और बकाया वसूली में तेजी लाकर वेतन भुगतान को प्राथमिकता देने का फॉर्मूला तय किया गया।बैठक के बाद कर्मचारी संघ अध्यक्ष बंटी सिरसाटे और विशाल कर्मा ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। अपर कलेक्टर वीरेंद्र कंडारे ने वेतन और भविष्य निधि (पीएफ) संबंधी मांगों का शीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलाया।आश्वासन पर काम पर लौटे कर्मचारी-कर्मचारी संघ अध्यक्ष बंटी सिरसाटे ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता के चलते प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इसी भरोसे के साथ हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया।बैठक में पूर्व नपा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा लाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अजमेरा, प्रतिपक्ष नेता राजेश अंजने और दिनेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment