वीरप्पा मोइली बोले-कांग्रेस नेताओं ने माेदी की जांच रुकवाई थी:नेताओं के आगे मनमोहन की नहीं चली

नई दिल्ली।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मोइली ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार के दौरान उस गुजरात के सीएम और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच रोक दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से नहीं, बल्कि पार्टी के दूसरे नेताओं के कहने पर हुआ। पार्टी अब इस फैसले की कीमत चुका रही है।मोइली ने जिस मामले में जांच रोकी गई उसका जिक्र नहीं किया, न ही जांच रुकवाने वाले नेताओं के नाम बताए। यह जरूर बताया कि यह सब तब हुआ था, जब वह केंद्रीय कानून मंत्री थे।मोइली के बयान पर भाजपा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment