जदयू नेता के शोरूम से 40 करोड़ की लूट:हथियार लेकर घुसे 8 बदमाश, कहा- ये ट्रेलर है, फिर आएंगे

बेतिया।बिहार के बेतिया में जदयू नेता राजेश कुशवाहा के गोल्ड शोरूम से करोड़ों रुपए के गहनों की लूट हुई है। तीन बाइक से आए 8 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सभी के पास हथियार थे।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बदमाशों ने करीब 10-15 मिनट में कीमती गहने समेटे और भाग निकले। ज्वेलरी शॉप के ऑनर और JDU नेता राजू कुशवाहा ने बताया कि 30 से 40 करोड़ रुपए के गहने लूटे गए हैं।शोरूम में घुसते ही अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया और सभी को एक जगह बैठा दिया। इसके बाद उनके मोबाइल छीन लिए।जाते-जाते अपराधियों ने धमकी देते हुए कहा- ये ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है। हम फिर आएंगे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment