विशेष अभियान मे नाबालीक बालिका को 24 घण्टे मे रामपुरा पुलिस ने किया बरामद.

    नीमच – प्रदेश के मुख्यमंत्री,  डीजीपी  मध्यप्रदेश के द्वारा नाबालग बालक/बालिकाओ के दस्तयाबी के लिये चलाये व्यापी विशेष अभियान मे पुलिस अधीक्षक  नीमच  राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा  शावेरा अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक निलेश सोलंकी के नेतृत्व में थाना रामपुरा टीम के द्वारा नाबालीग बालीका को बरामद किया गया।       पुलिस को 3 जुलाई 26 को फऱियादी ने थाना हाजिर आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र 13 वर्ष 06 माह है जो दिनांक 28.06.26 को रात्री मे नाराज होकर घर से कही चली गई है l जो वापस नही आई जिसे हमने आस पास देखा कही नही मिली l हमारे द्वारा आस पास रिश्तेदारी मे पता करते कोई पता नही चला । मेरी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई है, जिस पर थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 123/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व विवेचना के दोरान नाबालिग बालिका को थाना रामपुरा टीम द्वारा सायबर सेल की मदद से सकुशल दस्तयाब किया  ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment