विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चला अभियान: स्कूल बसों की जांच: सुरक्षा मानकों का किया परीक्षण

उज्जैन। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही यातायात पुलिस ने स्कूल बसों और छात्र परिवहन वाहनों की जांच शुरू कर दी।विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार और गुरुवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत ट्रैफिक डीएसपी विक्रम कनपुरिया, डीएसपी दिलीप परिहार और यातायात थाना प्रभारी सूबेदार इंद्रपाल सिंह ने करीब 70 स्कूल बसों का निरीक्षण किया।मोहन नगर चौराहे पर हुई वाहनों की चेकिंग-ट्रैफिक डीएसपी दिलीप परिहार ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन मोहन नगर चौराहे पर स्कूल वाहनों की विशेष जांच की गई। इस दौरान स्कूल बसों और अन्य छात्र परिवहन वाहनों में सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment