प्रेम छाया मार्ग की सीवरेज खुदाई बनी जानलेवा, गड्ढों में भरा बारिश का पानी, सुरक्षा के तहत बैरिकेट्स भी नहीं, लोगों की जान जोखिम में

उज्जैन। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब आम लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ने लगी है।चामुंडा माता चौराहे से प्रेम छाया होते हुए भाटगली से पुराने शहर की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर गहरी खुदाई के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति प्रेम छाया से भाटगली जाने वाले मार्ग पर है, जहां बारिश का पानी गहरे गड्ढों में भर जाने के बावजूद सुरक्षा के तहत बैरिकेड्स तक नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालक जान…

Read More

नागपुर-इंदौर वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे डॉक्टर ने बचाई टीटीई की जान

उज्जैन। रेलवे आरक्षण में चिकित्सकों को प्राथमिकता देने का उद्देश्य नागपुर से इंदौर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सफल हुआ है। ट्रेन में सफर कर रहे नागपुर निवासी डॉक्टर अनूप शर्मा ने ट्रेन के सी-9 कोच में तैनात पश्चिम रेल्वे, रतलाम मंडल में कार्यरत टीटीई महेश त्यागी की जान बचाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी डॉक्टर अनूप शर्मा अपने निजी कार्य से 9 जुलाई को 20912 नागपुर इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस से इंदौर जा रहे थे। वे ट्रेन के सी-3 कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन…

Read More

खाचरोद जेल से फरार विचाराधीन कैदी को खारवा चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आलोट – गत दिनांक 25.12.2025 को खाचरोद जेल से तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट फरार हो गये, जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया । उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक जिला उज्जैन के द्वारा 5000 रुपये की ईनाम उद्घोषणा भी जारी की गई ।             उक्त घटना में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस…

Read More

डकैती की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल और कार जब्त

 शाजापुर।  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में की गई लूट का लाखों रुपये का सोना-चांदी, नकदी, वारदात में उपयोग की गई कार और औजार भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में मक्सी क्षेत्र में अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी।इसी दौरान थाना मक्सी में दर्ज अपराध क्रमांक 163/2026 की जांच के दौरान 10 जुलाई 2026 को मुखबिर…

Read More

छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, रास्तेभर आरोपी मांगता रहा माफी

खरगोन। जैतापुर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपी को जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद न्यायालय पेश करने के लिए पुलिस पैदल लेकर पहुंची। इस दौरान  आरोपी कान पकड़कर रास्तेभर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से माफी मांगते नजर आया। पुलिस की इस कार्रवाई की इलाके में काफी चर्चा रही।  पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बीच यह जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन कलोरिया ने बताया मोतीपुरा निवासी…

Read More

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी,शिकायत दर्ज

बुरहानपुर -आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र मसाने को जान से मारने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत आजाक (AJAK) थाने और बुरहानपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को लिखित शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।मसाने का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने पर शरद पवार और कमलेश कौशिक उन्हें एक कोने में अकेले ले गए। वहां उनके साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दरअसल, बुरहानपुर…

Read More

अघोषित विद्युत कटौती वअधिक राशि के विद्युत बिलों को लेकर युकां. ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

   जावरा ।।नगर  में  असमय विद्युत कटौती अत्यधिक बिजली बिल व स्मार्ट मीटर के संबंध में शनिवार को विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचकर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्नि अखेड़िया के नेतृत्व में विद्युत मंडल अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।   ज्ञापन में  मांग की गई प्रतिदिन रात्रि एवं दिन के समय में अघोषित विद्युत कटौती तुरंत बंद की जाए । जिससे जनता को होने वाली परेशानियों से निजात मिले एवं जावरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दिए जा रहे अत्यधिक बिजली बिलों का तुरंत…

Read More

महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप :डकैती के इरादे से घुसे बदमाश; एक किलो चांदी भी ले गए

आलीराजपुर।आलीराजपुर  के बोरी क्षेत्र में शुक्रवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। निष्पक्ष जांच, आर्थिक मदद और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की की जा रही है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एसपी ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों…

Read More

हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यावरा।राजगढ़ जिले में गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं वसूली वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी नरसिंहगढ़ प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। फरियादी भागीरथ पिता धनसिंह भिलाला 64 वर्ष निवासी ग्राम आंकखेड़ी कला थाना बोडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही छगनलाल पिता देवसिंह रुहेला ने पुरानी रंजिश के चलते…

Read More

बालगढ़ रोड हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत:दो दोस्तों संग लौटते समय कार से टकराई थी बाइक

देवास।देवास के बालगढ़ रोड पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।  घटना में उसके दो दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा अष्टविनायक कॉलोनी के पास हुआ जब उनकी बाइक एक कार से टकरा गई।यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुई। शांतिपुरा निवासी जैद खान अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घूमने गया था। लौटते समय उनकी बाइक की टक्कर एक कार से हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।एक परिचित तीनों घायलों को ऑटो से जिला…

Read More