खातेगांव। खातेगांव न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से त्वरित निराकरण करना था। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) और कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इस लोक अदालत में एक महत्वपूर्ण मामला डेढ़ साल से…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
तनु ने सीनियर महिला कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज, अहमदाबाद में म.प्र. का किया प्रतिनिधित्व
खातेगाँव। खातेगांव के ग्राम बोरदा की तनु जाट ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता में यह पदक जीता है। उन्होंने 68 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। स्पोर्ट्स कोच योगेश जाणी ने बताया कि तनु ने अपने खेल सफर की शुरूआत मॉडल स्कूल खातेगांव में कक्षा दसवीं से की थी। शुरूआत में उन्होंने वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया और संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लगभग छह…
Read Moreशासकीय भूमि पर सख्ती अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाईं अवैध गुमटियां
सुसनेर। नगर परिषद एवं प्रशासन द्वारा शनिवार को शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगर रोड स्थित तहसील परिसर के समीप रखी गई अवैध गुमटियों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह कार्रवाई नगर को व्यवस्थित करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रित बनी रही। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगर रोड स्थित तहसील परिसर के आसपास लंबे समय से कुछ…
Read Moreखबर का असर नानाखेड़ा c20 मॉल के समीप चौराहे की यातायात व्यवस्था में हुआ सुधार ट्रैफिक सिग्नल लगें दैनिक अवंतिका समाचार पत्र ने यहां फैली अव्यवस्था के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित किया था
उज्जैन। नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 माल के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से पिछले कई दिनों से यहां की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई थी तथा इस चोराहे पर आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही थी पिछले दिनों दैनिक अवंतिका समाचार पत्र ने भी इस चौराहे पर फैली अव्यवस्था के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित किया था। जिसका परिणाम यह रहा कि इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सुधार करते हुए ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। इस चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगने से क्षेत्र के लोगों ने…
Read Moreआंदोलन की रणनीति के लिए आज जुटेंगे 18 जिलों के किसान नेता आरपार का मंथन आज, खेतों पर लहराया भाकिसं का ध्वज -पीपलीनाका पर बैठक में 17 गांव के किसान जुटे,ध्वज लगना शुरू
उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र लैंड पुलिंग योजना के विरोध में किसान -सरकार से आरपार के मुड में आ गया है। इसके लिए मोर्चा संभाल रहे भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत के 18 जिलों के प्रतिनिधियों की रणनीति रविवार को तय होने वाली है। इसके पहले सिंहस्थ लैंड पुलिंग के दायरे में आ रहे किसानों ने बैठक की है और उनकी जमीनों एवं खेतों पर शनिवार से ही भाकिसं का ध्वज लहराने लगा है। सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना को लेकर सरकार एवं भारतीय किसान संघ के बीच भोपाल में समझौता हुआ…
Read Moreश्री शनि शरणम गौशाला ग्राम मकला शेड निर्माण हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत
महिदपुर। जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य द्वारा जिला पंचायत निधि से 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री पूणार्नंद जी भारती महंत श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर झारड़ा द्वारा किया गया जिसने गोशाला समिति के सदस्य एवं जनता पार्टी जिला मंत्री निरंजन जी मेहता ,जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, जनपद सदस्य किशोर माली ,श्रीराम शर्मा ,मनोहर आंजना ,शंभू सिंह तंवर,कमल सिंह सरावत,विष्णु मालवीय,कुलदीप पंजाबी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत अमला के पंचायत भवन में आयोजित…
Read Moreहिंदू हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष रोहित शर्मा ने गरीबों को कंबल बाँटे
ब्यावरा। विगत पाँच वर्षों से हिंदू हेल्पलाइन के जिलाध्यक्ष रोहित शर्मा गौसेवा के साथ साथ जनसेवा में भी अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभा रहे हैं हर वर्ष गरीबो को कंबल वितरण का कार्य निस्वार्थ भाव से सम्पूर्ण जिÞले में कर रहे हैं जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का आयोजन किया, इस भीषण एवं कड़कड़ाती ठंड में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करते हुए श्री शर्मा कहा कि ब्यावरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में युवा साथियों के द्वारा कंबल…
Read Moreतीन बच्चों का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन
तराना। यूनिवर्सल एकेडमी के छात्रों का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।यह आयोजित 2 जनवरी से 7 जनवरी तक दिल्ली में स्कूल गेम फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित होगा।राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए खेल शिक्षक रंजीत चौहान के मार्गदर्शन में छात्रों ने कड़ी मेहनत के बाद यहां सफलता हासिल की और खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और रणनीति के जरिए तैयार किया।यूनिवर्सल एकेडमी के खिलाड़ी आशीष राजोरिया को अंडर-19 का, कैप्टन बनाया गया वही अंशुल पटेल.विवेक माल्या भी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं शिक्षा विकास संस्था द्वारा खिलाड़ियों…
Read Moreदौलतगंज मालीपुरा क्षेत्र में टॉयलेट का अभाव.. लोग कपड़ा बांधकर उसकी आड़ में कर रहे हैं पेशाब
उज्जैन। मालीपुरा दौलतगंज क्षेत्र में टॉयलेट का अभाव होने की वजह से लोगों को मजबूरी वश खुले में लघुशंका करना पड़ रही है। मालीपुरा, दौलतगंज सब्जी मंडी के समीप तो लोगों ने एक कपड़ा बांध रखा है और उसकी आड़ में लोग पेशाब कर रहे हैं। इस कारण गंदगी फैल रही है और लोगों का दुर्गंध से बुराहाल है। शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई जगह पर स्मार्ट टॉयलेट बनाए जा रहे हैं। जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खुले में शौच मुक्त…
Read Moreपत्नी की आईडी पर हिन्दू युवती के साथ ठहरा था मुस्लिम डॉक्टर -हिन्दूवादी संगठन ने पकड़ा मामला, पुलिस कर रही पूछताछ
उज्जैन। गदा पुलिया क्षेत्र की होटल में मुस्लिम डॉक्टर हिन्दू युवती के साथ ठहरा हुआ था। हिन्दूवादी संगठन को लव जिहाद की खबर मिली तो होटल पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पूछताछ और जांच में सामने आया कि हिन्दू युवती की आईडी के स्थान पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी के नाम की आईडी होटल में जमा कराई थी। पुलिस दोनों को पूछताछ के लिये थाने ले गई है। बताया जा रहा है कि आगर जिले के बडौद का रहने वाला डॉ. शाकिर हुसैन मंसूरी गदा पुलिया के समीप महाकाल थाना…
Read More