10.45 लाख की चोरी का खुलासा:पीड़ित का सगा भतीजा ही निकला मास्टर माइंड,

उज्जैन। सूने मकान से करीब 10 लाख 45 हजार रुपए की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि फरियादी का सगा भतीजा ही वारदात का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन के नागझिरी इलाके से गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद कर ली है।शादी में गया परिवार, खाली घर बना निशाना-मिर्ची बाजार निवासी नंदकिशोर अनावडिया 16 फरवरी को अपनी बेटी के विवाह उपरांत इंदौर में आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने परिवार सहित गए थे। घर की पहली और दूसरी मंजिल पर ताले लगे थे, जबकि नीचे उनकी मां और मौसी मौजूद थीं।रात करीब 12:15 बजे परिवार लौटकर आया तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। दूसरी मंजिल पर पहुंचने पर ताले टूटे हुए थे और लॉकर खुला पड़ा था। अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी। सूचना मिलते ही थाना बड़नगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment