पुलिस ने ईदगाह के पीछे जुए के अड्डे पर छापा मार कर 12 सटोरिये 40 हजार नकदी सहित पकडे.

 नीमच। शहर में अवैध जुए और सट्टे के कारोबार पर नीमच कैंट पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद पुलिस टीम ने फिल्मी अंदाज में बंद ऑटो में सवार होकर ईदगाह के पीछे चल रहे जुए के ठिकाने पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस चाक-चौबंद घेराबंदी के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भागने की कोशिश कर रहे सभी 12 जुआरियों को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से ताश-पत्ते, गोड़ी दाना और 40,580 रुपये की नकदी बरामद…

Read More

पिता घर लौटे तो फंदे पर लटकी मिली पुत्री

उज्जैन। द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रही छात्रा के पिता गुरूवार दोपहर घर लौटे तो उन्होने पुत्री को रस्सी के फंदे पर लटका देखा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और विवेचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। नागझिरी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी विहार कालोनी में रहने वाली सपना पिता मनीराम शाक्य 20 वर्ष द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर एएसआई लाखनसिंह टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। सपना ने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के एंगल से फांसी लगाई थी। विवेचना के दौरान…

Read More

कार्तिक मेला ग्राउंड पर चोरी की फिराक में थी 4 महिलाएं

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग स्थल पर चोरी की फिराक में खड़ी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चाकू और लोहे का पाइप बरामद किया गया है। महिलाएं पार्किंग में खड़े वाहनों के कांच फोड़कर उसमें रखा सामान चोरी करने वाली थी। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सावन माह के चलते देशभर से हजारों श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिये पहुंच रहे है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों का खड़ा करने के लिये पार्किंग स्थल बनाये गये है। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर…

Read More

जयपुर के मानसरोवर से हिरासत में आया आरोपी… शादी का झांसा देकर महिला से ठगे 1.27 करोड़

उज्जैन। शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ ठगने वाले आरोपी को 3 माह की तलाश के बाद जयपुर के मानसरोवर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी काफी शातिर है, जो अपना ठिकाना बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और शारिरीक संबंध बनोन के बाद उनसे रूपये ऐंठ लेता था। माधवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 13 मई को शिकायती आवेदन देकर बताया था कि उसकी कुछ माह पहले आटो में मनीष पिता तीरथदास 36 साल निवासी मानसरोवर जयपुर राजस्थान से मुलाकात हुई थी। बातों…

Read More

दुर्घटना मे युवक की मौत के बाद थाने पर लाया गया ट्रैक्टर गायब होने से ग्रामीणों में आक्रोश

नीमच । जिले के जावद थाना क्षेत्र के जावद-सुवाखेड़ा मार्ग पर बुधवार शाम ट्रैक्टर से दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया l गुरुवार सुबह  आक्रोशित ग्रामीणों ने जावद थाने के बाहर  चक्काजाम कर दिया। सड़क पर धरने पर बैठे गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीधे-सीधे पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत के गंभीर आरोप जड़ दिए।   बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में  सुवाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय शादीशुदा युवक राहुल पिता जगदीश प्रजापत की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…

Read More

3 माह से वेतन न मिलने से नाराज MTS कर्मचारियों ने CMHO को सौंपा ज्ञापन

*बुरहानपुर। जिले के उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ MTS कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई और बकाया वेतन के तत्काल भुगतान की मांग की। *सिविल हाउस कीपिंग सर्विस पर लगाया आरोप-ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे सिविल हाउस कीपिंग सर्विस इंदौर कंपनी के माध्यम से जिले के सभी उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में हाउस कीपिंग का कार्य कर रहे हैं। सभी कर्मचारी नियमित रूप से ड्यूटी…

Read More

एमडी ड्रग्स तस्करी का लंबे समय से फरार आरोपी जुनैद गिरफ्तार,

इंदौर। एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जुनैद उर्फ जुन्नु को क्राइम ब्रांच इंदौर ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से चोरी, मारपीट, अवैध हथियार, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट समेत 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उससे ड्रग्स के नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ कर रही है।          मामला क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 57/2025, धारा 8, 22 एनडीपीएस एक्ट से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस पहले सलीम रहमान को 20.84 ग्राम…

Read More

पुलिस गश्त के दौरान वाहन छोड़कर भागे अज्ञात बदमाश :कार से लूट की सामग्री बरामद

*बुरहानपुर। शहर में देर रात पुलिस गश्त के दौरान मनोज टॉकीज क्षेत्र में अज्ञात बदमाश पुलिस को देखकर अर्टिगा वाहन बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से वाहन और उसमें रखी लूट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री को जप्त कर लिया है। घटना देर रात की है। पुलिस गश्ती दल जब मनोज टॉकीज क्षेत्र से गुजर रहा था, तब एक संदिग्ध अर्टिगा वाहन खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वाहन में सवार अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। *वाहन से मिली लूट की…

Read More

पिलामोजक व अफलन से उड़द फसल पर ट्रेक्टर चलाकर किया नष्ट:कांग्रेस की मुआवजे की मांग

मल्हारगढ़।नगर के नारायणगढ़ मार्ग स्थित एजाज हुसैन ने अपनी तीन बीघा में बोई गई उड़द की फसल पर गुरुवार को प्रातः 9,30 बजे ट्रेक्टर से हॉक कर उसे नष्ट कर दिया। किसान एजाज ने कहा कि मैने तीन बीघा में उड़द की फसल बोई थी इस पर पिलामोजक नामक बीमारी एवं अफलन से इसको ट्रेक्टर से नष्ट किया खाद,बीज,निदाई,गुड़ाई पर 25 से 30 हजार रुपये खर्च हुवे।17 बीघा में सोयाबीन की बुआई कर रखी है उस पर भी पिलामेजेक की आने की पूरी संभावना है हम वैसे ही आर्थिक संकट…

Read More

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पर दो पटवारी निलंबित

रतलाम।फार्मर रजिस्ट्री का काम समय पर पूरा नहीं करने और लापरवाही व उदासीनता बरतने पर रतलाम जिले के दो पटवारियों को कलेक्टर अजय कटेसरिया ने निलंबित कर दिया है। अचानक हुई कार्रवाई से पटवारियों में हड़कंप मच गया।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखंड जावरा के हल्का क्रमांक 08 ग्राम पिपलियासीर के पटवारी महेश सिंघाड़ और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना के हल्का नंबर 48 खेड़ीकला के पटवारी परमानंद खेड़ड़ा को कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत ने 12 अगस्त को फार्मर रजिस्ट्री कार्य…

Read More