*रिकार्ड शाखा में दिखेगा कलेक्टर का नवाचार:प्लास्टिक के डब्बे में सुरक्षित रखे जायेंगे रिकार्डस

इंदौर। *कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज रिकॉर्ड शाखा का निरीक्षण कर रिकॉर्ड को आकर्षक बनाने पर ही स्पॉट पर ही रणनीति बना ली।   *इस कार्य की जिम्मेदारी कलेक्टर सर ने, एडीएम पंवार नवजीवन ,एसडीएम अजय भूषण शुक्ल, श्रुति अग्रवाल को सौंपी गई है। इसमें अब रिकॉर्ड्स की कोडिंग की जाएगी। वही अब उन्हें जल्द ही प्लास्टिक के डब्बे में सुरक्षित रखे जायेंगे।  एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय का नाम और उनका हेड्स भी बनाएंगे।  *अब इन्हें एयर  टाइट प्लास्टिक रिकॉर्ड में रखे जायेंगे। इसके अलावा सरल प्रकिया…

Read More

भादवामाता मंदिरकी दानपेटियां से दानराशि 45 लाख नगदी . व 4 किलो 700 ग्राम चांदी प्राप्त

नीमच । जिले के प्रसिद्ध-चमत्कारिक आरोग्य तीर्थ मालवा की वैष्णवी देवी नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवामाता जी मंदिर परिसर की दानपेटियां सोमवार को लगभग तीन माह में खोली गई। दानराशि की गणना शाम 7 बजे तक जारी रही l जिसमें कुल राशि 43 लाख 80 हजार 70 रुपयें नगद प्राप्त हुई ।इसी प्रकार से पेटियों से 1 लाख 15 हजार 800 सौ रुपये की चिल्लर निकली l इन्हीं दान पेटियों से दान स्वरुप चांदी 4 सौ 70 ग्राम प्राप्त हुई। इस मौके पर तहसीलदार-संतोष पोरवाल एवं सबंधित बैंक अधिकारी कर्मचारीगण…

Read More

खेत की मेढ़ विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, युवक सहित कई लोग गंभीर घायल

खरगोन। गोगावां थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरामपुर टेमा में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। लाठी, लोहे की रॉड और पत्थरों से हुई मारपीट में एक युवक सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायल ने पुलिस को दर्ज एफआईआर में बताया कि बेहरामपुर टेमा में शाम करीब 5.30 बजे फरियादी संजय अपनी मां रुकमणीबाई के साथ खेत से लौट…

Read More

मारपीट करने वाले बाप – बेटे को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावासव 3000-3000रू. अर्थदण्ड

नीमच।अंकीता गुप्ता खाड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में घर विवाद के कारण लकड़ी व धोने से मारपीट कर फरियादी का पैर तोड़ने वाले आरोपीगण बाप-बेटे (1) अश्विन पिता भंवरलाल बलाई, उम्र-48 वर्ष एवं (2) आर्यन पिता अश्विन बलाई, उम्र-19 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम चीताखेड़ा, तहसील-जीरन, जिला-नीमच को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000-3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।  शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं  राजेन्द्र नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ मोहनयादव ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र पर पौधारोपण एवं पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का  जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर परजिले के प्रभारी मंत्री  गौतम टेटवाल, नगर निगम अध्यक्ष  कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, बड़नगर विधायक  जितेंद्र पांड्या, जिला पंचायत उपाध्यक्षशिवानी कुंवर, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  रवि सोलंकी, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक  रामलाल मालवीय, संभाग आयुक्त  आशीष सिंह , एडीजी  राकेश गुप्ता, कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह, एसपी  प्रदीप शर्मा सहित…

Read More

भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई, जेसीबी से हटाया अवैध निर्माण 

उज्जैन। नगर निगम ने भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) के विपरीत किए गए निर्माण और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाया। यह कार्रवाई बेगमपुरा मार्ग स्थित भवन क्रमांक-13 एवं वार्ड क्रमांक-48 के कृष्णा परिसर में की गई।नगर निगम के अनुसार बेगमपुरा मार्ग स्थित भवन क्रमांक-13 के भवन स्वामी सुरेश पिता रामनारायण ने बिना अनुमति नाली के ऊपर तक बीम-कॉलम खड़े कर निर्माण किया था। साथ ही स्वीकृत सीमा से बाहर निकलकर शासकीय भूमि पर गैलरी और छज्जे का निर्माण…

Read More

शीघ्र जगमग रोशनी से रोशन होगा महिदपुर रोड का मुख्य मार्ग: फाइनल टचिंग काम प्रारंभ

         महिदपुर रोड ! एमपी आर डी सी द्वारा घोंसला से महिदपुर रोड के मार्ग दोहरीकरण (चौड़ीकरण) के उपरांत नगर के मुख्य मार्ग पर लगाये गये डिवाइडरों के साथ लगाये गये 40 विद्युत पोलो पर विद्युतीकरण का फाइनल टचिंग का काम मंगलवार बुधवार को पूरा होने जा रहा है फाइनल टचिंग का काम कर रहे  कर्मचारी मनीष तथा हेमंत ने बताया लाइटिंग के लिये आवश्यक सामग्री आते ही कंपनी द्वारा फाइनल टचिंग का काम प्रारंभ कर दिया गया सभी विद्युत पोलों पर काम बुधवार गुरुवार को पूरा…

Read More

‘ दहेज प्रताड़ित होने के बावजूद भी पति संग रहना चाहती विवाहिता, ससुराल पक्ष मांग रहा- 7 लाख

देवास। मंगलवार को जनसुनवाई में एक विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने के आरोप लगाए। हाटपीपल्या तहसील के भोपापुरा निवासी टीना का कहना है कि वह इन सबके बावजूद अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।टीना ने आवेदन में बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उससे दहेज की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने पहले भी थाना हाटपीपल्या में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसके…

Read More

हाईवे किनारे खेत से पांच चंदन के पेड़ चोरी: पुलिस से शिकायत कर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग

देवास।जिले में चंदन तस्करों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। हाईवे किनारे स्थित एक खेत से बीते पांच दिनों के भीतर अज्ञात बदमाश पांच चंदन के पेड़ काटकर ले गए। लाखों रुपये कीमत के पेड़ों की चोरी के बाद किसान ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।पीड़ित किसान विजय सिंह ने बताया कि उनका खेत हाईवे से लगा हुआ है। पिछले पांच दिनों के दौरान अज्ञात तस्कर रात में खेत में घुसे और एक-एक कर पांच चंदन…

Read More

मुख्यमंत्री किशोरी योजनाउद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा:ग्रामीण छात्राओं में जानकारी का अभाव

उज्जैन। सरकारी हो या प्राइवेट स्कूल, सभी की कक्षा सात से लेकर 12वीं तक की छात्राओं को स्वच्छता व सैनेटरी पैड के लिए शासन स्तर से तीन सौ रुपये हर साल मिलते हैं। यह रुपये सीधे उनके बैंक खाते में आते हैं यानी वे चाहे स्कूल से सैनेटरी पैड खरीदें या फिर बाहर दुकान से। लेकिन खास बात यह है कि अधिकतर छात्राओं को इस बात का पता ही नहीं है। शहरी क्षेत्रों में तो फिर भी ठीक ग्रामीण में तो छात्राओं को ही नहीं स्कूल प्रबंधन को ही इसकी…

Read More