अल-नीनो का असर: अक्टूबर में अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान 35से36 डिग्री- तक जा सकता है

 सारंगपुर।अक्टूबर में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को 34 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में क्षेत्र के मौसम तेजी से बदलने वाला है। बंगाल की खाडी में फिलहाल कोई नया सिस्टम नहीं बनने से अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां होने की संभावना नहीं है। लेकिन आर्द्रता बढने से दिन गर्म और उमस भरे रहेंगे, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 20…

Read More

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जांच को लेकर राजगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सारंगपुर।देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ ने राष्ट्रपति के नाम संयुक्त कलेक्टर रोहित बम्हौरे को ज्ञापन सौंपा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से यह ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली पर टिकी है, जिसकी जिम्मेदारी संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत निर्वाचन आयोग की है। हालांकि, वर्तमान में मतदाता…

Read More

मेडिकल दुकानों की मनमानी पर विभाग मौन: 3 पैथोलॉजी लैब सील के बाद मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई कब

सारंगपुर।स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बीते दिवस अचानक कार्रवाई कर शहर की तीन पैथोलॉजी लैबों को दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सील किया तो स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व्यवस्था पर फिर सवाल खडे हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ लैबों के शटर बंद मिलने से जांच का दायरा भी चर्चा में रहा। शहर और आसपास की मेडिकल दुकानों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दुकानों पर मरीज के लक्षण सुनकर ही दवा देने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में केवल दुकान में दवाओं की…

Read More

चोरी और गृह-अतिचार के मामले में तीन दोषियो को सात-सात साल का कठोर कारावास

 सारंगपुर।सारंगपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रसिद्ध व्यवसायी पुरुषोत्तम दंडवानी और गोकुल दंडवानी के निवास पर हुई दुस्साहसिक चोरी व गृह-अतिचार की वारदात में न्यायालय ने त्वरित और कडा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश तरुण सिंह के न्यायालय ने मामले की गंभीरता और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों के आधार पर तीनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 7-7 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में राजगढ़ एसपी अमित तोलानी की सघन जांच और कार्रवाई के कारण एक वर्ष बीतने से पहले…

Read More

अस्पताल के साथ एस डी एम कार्यालय और न्यायलय की मांग को लेकर बडौद बन्द कर सौंपा जाएगा ज्ञापन

 बडौद। –  गुरुवार को नगर की समस्य ओ को लेकर नगरवासीयो ने रामद्वारा में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर की प्रमुख समस्याओं जिसमे नवीन अस्पताल भवन को पुराने स्थान बडौद में ही बनाया जाए और नगर से दूर नहीं ले जाया एवं आगर जिले की सबसे बड़ी तहसील बडौद है जहा पर एस डी एम कार्यालय और न्यायलय की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है जो जनप्रतिनिधियो की उदासीनता के चलते नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण  नगरवासियों ने 24…

Read More

महीने में दूसरी बार हड़ताल, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक: , 28 से 30 तक कर्मचारी रखेंगे तालाबंदी

सारंगपुर।5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी इस महीने में दूसरी बार हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (एफबीयू) के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक 1 अक्टूबर को खुलेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार 5 डे वर्कंिग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं।…

Read More

लापता युवक का कुएं में तैरता मिला शव: हाइवे के कुएं में मिला शव, गुमशुदगी के बाद पुलिस कर रही थी तलाश

 सारंगपुर।करीब दो सप्ताह से लापता 29 वर्षीय युवक कमल मालवीय का शव मंगलवार को नेशनल हाईवे के समीप एक कुएं में तैरता मिला। कुएं में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जहां उन्होंने शव की पहचान कमल मालवीय के रूप में की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट…

Read More

धरती आबा योजना में 36 लाख की कथित हेराफेरी: कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

शाजापुर। जिले में आदिवासी हितग्राहियों के लिए संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हितग्राहियों के साथ हुई ठगी के मामले का खुलासा दैनिक अवन्तिका ने किया था।  किए गए खुलासे के बाद विशेष न्यायालय के आदेश पर अजाक थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मत्स्य विभाग और बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने पर कार्रवाई…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:जिला अस्पताल रेफर

शाजापुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में ग्राम दूधाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डांगीचा निवासी श्याम पाल पिता रमेशचंद्र 35 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मोहन बड़ोदिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके होंठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई, जिसके तहत बेहतर उपचार के लिए उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Read More

जिले में 300 पुलिस जवानों ने रातभर की सघन कॉम्बिंग गश्त: बदमाशों पर कसा शिकंजा

शाजापुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस ने एक व्यापक अभियान छेड़ा है। अपराधियों के हौसले पस्त करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए 19-20 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। रात के अंधेरे में जब शहर सो रहा था, तब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की फौज सड़कों पर अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से रातभर आपराधिक तत्वों में भारी…

Read More