स्वामित्व रजिस्ट्री को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना, कलमबंद हड़ताल जारी

नीमच । प्रदेश के साथ नीमच जिले मे भी स्वामित्व रजिस्ट्री अभियान को लेकर पटवारियों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में तीन पटवारियों की बर्खास्तगी के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। विरोध का अंदाज भी अनोखा रहा। पटवारी हाथों में फूल-मालाएं लेकर पहुंचे और बर्खास्त किए गए अपने साथियों का सम्मान कर प्रशासन की कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया।                                      …

Read More

दो सड़क दुर्घटना मे दो लोग घायल:डायल- 112 से शासकीय अस्पताल पहुंचाया

नीमच ।– जिले के  मनासा के बरडिया समीप बुधवार को एक ही समय और एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना  हो गई । इन दोनों दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं  के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कुछ देऱ बाद  घायलों को 108 एंबुलेंस और डायल- 112 की मदद से शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार राजू पिता शंकरलाल मेघवाल, निवासी आंकली, मनासा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बरडिया के समीप एक कार चालक ने उन्हें टक्कर…

Read More

नाकोड़ा फर्नीचर फैक्ट्री मे देर रात  भीषण आगजनी से भारी नुकसान

 नीमच। शहर की प्रसिद्ध फर्नीचर निर्माता शोरूम फर्म  नाकोड़ा फर्नीचर फैक्ट्री के मालखेड़ा-सिंगोली रोड पर मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। शहर के  पी.जी. कॉलेज के आगे  स्थित श्री नाकोड़ा इंटीरियो फर्नीचर फैक्ट्री में दर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग से  फैक्ट्री परिसर से उठा धुएं का  गुबार दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दिया । भीषण आगजनी से  हड़कम्प मच गया।मौके से सामने आई तस्वीरों में फैक्ट्री  के बाहरी और पिछले हिस्से में आग की तेज लपटें उठती दिखाई दी  । आग के  विकराल रूप लेती देख …

Read More

सीसीआई खरीदी की मांगको लेकर किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला, तीन घंटे चला प्रदर्शन

खरगोन। शहर की आनंद नगर कपास मंडी में भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा कपास खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आनन-फानन में सीसीआई अधिकारियों सहित मंडी सचिव ने मौके पर पहुंचकर 15 अक्टूबर से खरीदी शुरु करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना खत्म हुआ। हालांकि प्रदर्शन के दौरान मंडी में नीलामी प्रक्रिया जारी रही। प्रदर्शन के दौरान एक किसान की घबराहट के बाद मौत का मामला भी सामने आया है।महासंघ के कैलाश पाटीदार,…

Read More

बाग पुलिस ने किया बुजुर्गों से हथियार दिखाकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बाग। बाग पुलिस ने दो बुजुर्गों से हथियार के बल पर लूट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय उर्फ संजू (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूटा गया मोबाइल, ₹8 हजार नकद, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं देशी पिस्तौल सहित करीब ₹1.13 लाख का मशरूका जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को रामा भायल (60) अपने साथी के साथ डेहरी से लौट रहे थे। टेकी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर फालिया व देशी कट्टा दिखाते हुए दो मोबाइल और ₹3 हजार नकद लूट लिए…

Read More

दो बाइक की भिडंत में, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नीमच । शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ग्वालटोली स्थित बालाजी मंदिर के सामने हुआ। मृतक की पहचान ग्राम् बामनिया निवासी कारूलाल भील के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार कारूलाल भील बाइक से किरत नमा कराने के लिए नीमच आया था। इसी दौरान बालाजी मंदिर के सामने उसकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत व हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद…

Read More

: कपास एवं गराडू के खेतों में अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे पौधे, , जप्त

     मनावर।   केंद्र सरकार द्वारा 2029 तक भारत को मादक पदार्थो से मुक्त करने के संकल्प को साकार करने एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक धार  सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर दीपांशु (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर  राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंघाना SI अनुप बघेल, चौकी प्रभारी बाकानेर SI मनोज पाटीदार एवं चौकी प्रभारी उमरबन SI प्रकाश अलावा की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के…

Read More

मेडिकल कॉलेज छात्र से मारपीट का मंडीकर्मी पर आरोप , थाने पहुंच छात्र ने की शिकायत 

नीमच । शासकिय मेडिकल कॉलेज नीमच के छात्र हर्ष गुप्ता के साथ कथित मारपीट की  घटना से नाराज मेडिकल कॉलेज के छात्र  बड़ी संख्या में कैंट थाने पहुंचे  और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मामला वाहन से ओवर  टेक का  होकर विवाद मे बदल  गया था l इस मारपीट  मामले में कृषि उपज मंडी के कर्मचारी निलेश चौहान का नाम बताया जा  रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है।…

Read More

बड़वानी पुलिस ने किये दो सिकलीगर गिरफ्तार, 1 रिवाल्वर और 4 कट्टे बरामद

बड़वानी।पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियारों की धर-पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरमाबाद के सिकलीगर मोहल्ले में अवैध हथियार बनाने व बेचने का काम किया जा रहा है तथा बाहरी लोगों का आना-जाना बना हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 3 विशेष टीमों का गठन कर ग्राम खुरमाबाद…

Read More

पोस्ट ऑफिस में नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी : युवाओं को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर। जिले में ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी दिलाने के नाम पर 19 युवाओं से 1.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। नेपानगर पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी धीरज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी के अनुसार आरोपियों ने खुद को ब्रांच पोस्ट मास्टर और ऑपरेटर बताकर युवाओं को नौकरी का झांसा दिया था। आरोपियों ने फर्जी कर्मचारी आईडी, फर्जी ट्रेनिंग लेटर और नियुक्ति पत्र तैयार किए थे। शक से बचने के लिए कुछ समय तक बिना काम कराए…

Read More