विवाद होने पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,संचालक ने किया सुसाइड

उज्जैन। मक्सीरोड पंचकुआ क्षेत्र में रहने वाली सुहाना पिता शाहिद 18 साल को शनिवार रात चरक अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का आरोप था कि वह मां के साथ किराये कैलाश के मकान में रहती है। घर से कुछ दूरी पर भाई किराये से रहता है। रात में वह भाई के घर जा रही थी, गली में कैलाश अपने साथी बाबू और मनोज के साथ शराब पी रहा था। बाबू ने अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। मामले में पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया…

Read More

मोबाइल चोरी के बाद क्रेटा कार चोरों की दस्तक -नानाखेड़ा-नीलगंगा में वारदात, इंदौर की ओर भागे बदमाश

उज्जैन। करोड़ों के मोबाइल चोरी की वारदात के बाद बदमाशों ने शनिवार-रविवार नीलगंगा और नानाखेड़ा थाना क्षेत्र से लाखों रूपये कीमत की 2 क्रेटा कार चोरी कर ली। चुराई कारे इंदौर की ओर जाती दिखाई दी है। पुलिस कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाने के प्रयास में लगी है। बताया जा रहा है कि रात में कार चोरी करने वाले बदमाशों ने सबसे पहले नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसंत विहार में रहने वाले पटवारी त्रिलोकचंद यहां दस्तक दी। उनके घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार को चंद मिनट…

Read More

मुम्बई जेल में बंद मिला आभूषण ठगने वाला ईरानी बदमाश -पुलिसकर्मी बन वृद्धा और बैंक मैनेजर से दिया था झांसा

उज्जैन। सालभर पहले पुलिसकर्मी बनकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर और संत्सग में जा रही वृद्धा को झांसा देकर आभूषण ठगने वाले बदमाश को पुलिस मुम्बई जेल से लेकर आई है। उसके साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। जुलाई 2025 में कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर निगम के सामने बाइक से आये दो बदमाशों ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर सतीश कुमार पिता माणकलाल गुप्ता 66 वर्ष निवासी ऋषिनगर को सुबह के समय रोक लिया था और खुद को पुलिसकर्मी बताकर कहा था कि आगे चेन स्नेचिंग हो गई…

Read More

ज्वाईंट डिसनरेटिव डिसिस से ग्रस्त श्यामू हाथी नहीं होगा सवारी में शामिल वन विभाग की फिटनेस जांच के बाद तय होगा किस हथनी का उपयोग सवारी में होगा

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास की सवारी 3 अगस्त से निकाली जाएगी। 10 अगस्त की दुसरी सवारी में भगवान श्री मनमहेश को हाथी पर सवार कर निकाला जाता है। इस वर्ष की सवारी में हाथी श्यामू (हथिनी) का शामिल होना संदिग्ध बन गया है। डाक्टरों के अनुसार वह ज्वाईट डिसनरेटिव डिसिस से ग्रस्त है। इसकी रिपोर्ट वन विभाग ने हाई पावर कमेटी को सौंप दी है। हथिनी श्यामू को एक माह पूरी तरह आराम पर रखा गया था। भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में हाथी की परंपरा रही…

Read More

रतलाम में शराब दुकान पर विवाद के बाद जानलेवा हमला युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर बुर्का पहनकर आई महिला ने आँखों में झोंकी मिर्ची, हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त

  रतलाम। शुक्रवार रात रतलाम में हुए एक मामले के बाद हिंदु संगठनों में गुस्सा देखा जा रहा है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक शराब कलाली पर शुक्रवार रात को मामूली कहासुनी में एक युवक को चाकू घोंपकर गंभीर घायल कर दिया गया। शराब पीने के दौरान गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद के बाद 8 से 10 बदमाशों ने पुलिस की मौजूदगी में ही जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अंकित (निवासी भोई मोहल्ला) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे पेट और सीने…

Read More

भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का क्रम 03 अगस्त से, राजसी सवारी 07 सितंबर को -मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष ने श्रावण-भादौ मास की सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक ली

  उज्जैन। वर्ष 2026 के श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकाल की कुल 6 सवारियां निकाली जायेंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी आगामी 03 अगस्त 2026 को निकाली जायेगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अन्तिम राजसी (शाही) सवारी 07 सितम्बर 2026 को निकाली जायेगी। श्रावण मास में चार सवारियां एवं भादौ मास में दो सवारियां निकलेगी। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंदिर परिसर स्थित ग्रीन रूम के पीछे सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान…

Read More

गऊघाट पर स्नान के दौरान वेद विद्यार्थी की गहरे पानी में डूबने से मौत

उज्जैन। गऊघाट पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे स्नान करते समय 18 वर्षीय वेद विद्यार्थी अंकुश शर्मा की डूबने से मौत हो गई। अंकुश मुरैना के रहने वाले थे और उजड़ खेड़ा स्थित दंदरौवा धाम में वेद विद्या का अध्ययन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, अंकुश कुछ समय पहले मुरैना गए थे और रविवार को ही उज्जैन लौटे थे। दोपहर में गऊघाट पर स्नान के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के…

Read More

महाकाल सवारी व्यवस्था में सुझाया बदलाव:कलेक्टर को लिखा पत्र

उज्जैन।महापौर मुकेश टटवाल ने श्रावण मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की शाही सवारी की व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष को एक विस्तृत पत्र भेजा है।महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन आते हैं। हालांकि, पालकी के आसपास पुजारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य प्रभावशाली लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण आम श्रद्धालुओं को भगवान की एक…

Read More

पत्नी से मिलने गए पति पर हमला: मायके पक्ष के लोग भी घायल

उज्जैन। देसाई नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात पति-पत्नी का विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल भरत जाटवा ने बताया कि वह अशोक नगर से अपने बच्चों से मिलने पत्नी के घर पहुंचा था। इसी दौरान पत्नी के परिजनों से विवाद हो गया। भरत का आरोप है कि पत्नी के भाई ने चाकू से…

Read More

एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक के बेग से मिली ड्रग्स -एनसीबी इंटपुट मिलने पर आरपीएफ ने पकड़ा

उज्जैन। मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार युवक को सर्चिंग के बाद आरपीएफ की टीम ने पकड़ा तो उसके पास से पिट्टू बेग में छुपाकर रखी 10 लाख कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। युवक को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों इंदौर के सुपुर्द किया गया है। आरपीएफ निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने बताया कि इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों से इनपुट मिला था कि जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस में युवक मादक पदार्थ के साथ यात्रा कर रहा है। ट्रेन के उज्जैन स्टेशन पहुंचते ही एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक मुख्तारसिंह, महेन्द्रसिंह,…

Read More