उज्जैन। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही मंडल ने परिणाम सुधार के लिए भी तैयारी घोषित कर दी है। मई से ही इसकी शुरूआत होने वाली है। जारी परिणाम में उज्जैन संभाग का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.77 प्रतिशत गिरा है। प्रदेश में उज्जैन जिला 10 वीं के परिणाम में 14 वें क्रम पर और 12 वीं में 15 वें स्थान पर रहा है। यहां तक की उज्जैन संभाग में भी मुख्यालय उज्जैन का क्रम…
Read MoreCategory: उज्जैन
आगजनी में फरार 11 आरोपियों की तलाश में दबिश
उज्जैन। ढांचा भवन क्षेत्र में पेट्रोल डालकर मकान में लगाई गई और गोलियां चलाने वाले आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिये उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब तक एक आरोपी हिरासत में आया है, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात पांच बाइक पर सवार होकर आये 13 से 15 बदमाशों ने एक मकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य…
Read Moreअष्टतीर्थ यात्रा कर भगवान नागचंद्रेश्वर को लौटायेंगे बल आज पंचक्रोशी यात्रियों का शुरू होगा नगर प्रवेश
उज्जैन। आस्था की 118 किलोमीटर पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का आज नगर प्रवेश होगा। श्रद्धालु क्षिप्रा नदी पहुंचकर नहान करेगें और अष्टतीर्थ यात्रा पूरी कर पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचकर बल लौटायेंगे। 12 अप्रैल को हजारों की संख्या में श्रद्धालु 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पर निकले थे। यात्रा में शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल भी शामिल थे। 118 किलोमीटर की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पांच पड़ाव के साथ 2 उपपड़ाव भी विश्राम किया, अब यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आज से…
Read More40 डिग्री के पास तापमान, चलने लगी गर्म हवा
उज्जैन। मौसम अब पूरी तरह से सूरज के तेवर से प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। गर्म हवा चलने से दिन में सड़कों पर चला मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि से लग रहा था कि इस बार गर्मी का प्रभाव कम रहेगा, लेकिन माह के 15 दिन गुजर जाने के बाद सूरज के तेवर काफी कड़क हो चुके है। गर्मी अपना असर दिखा रही है।…
Read More40 लाख की प्लास्टिक खत्म की: 22 टन पॉलिथीन पर चला रोलर:सिंगल-यूज प्लास्टिक पर सख्ती,
उज्जैन।उज्जैन नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 टन प्लास्टिक सामग्री को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई एमआर-5 ट्रांसफर स्टेशन पर की गई।निगम द्वारा जब्त की गई पॉलिथीन, डिस्पोजल ग्लास, दोने और चम्मच को पहले मशीन कटर से काटा गया, फिर क्रशिंग मशीन से गुजारा गया। अंत में रोड रोलर चलाकर पूरी सामग्री को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।नगर निगम की सख्त कार्रवाई के चलते शहरभर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर अलग-अलग स्थानों पर रखा…
Read Moreगैंगवार: फर्जी गोलीकांड, 13 पर केस:गुर्जर-बुंदेला गैंग की जंग तेज, पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा
उज्जैन।उज्जैन में गुर्जर-बुंदेला गैंग विवाद अब हिंसक टकराव में बदल गया है। फर्जी गोलीकांड, बदले की कार्रवाई और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।दरअसल विवाद की शुरुआत 10 अप्रैल को ढांचा भवन क्षेत्र से हुई, जहां 12वीं का छात्र अतीक माहोरकर जांघ में गोली लगने से घायल हो गया था। अतीक, जिसे बदमाश रोशन का साथी बताया जा रहा है, ने छंबू बुंदेला गैंग के सदस्य पर…
Read Moreमहाकालमंदिर समिति ने आॅफलाइन परमिशन बंद की, एक दिन पहले खुलेगी विंडो, अब महाकाल मंदिर की भस्मारती की भी तत्काल बुकिंग
ब्रह्मास्त्र उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती की परमिशन को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पहले मिलने वाली नि:शुल्क आॅफलाइन परमिशन को बंद कर अब उसे भी आॅनलाइन कर दिया गया है। साथ ही तीन माह पहले होने वाली भस्मारती की बुकिंग का समय बदलकर उसे एक माह कर दिया है। महाकालेश्वर मंदिर समिति ने भस्मारती परमिशन के नियमों को लेकर दो बड़े बदलाव किए हैं। श्रद्धालुओं को जहां सुविधा दी है, तो वहीं नि:शुल्क मिलने वाली भस्मारती परमिशन के लिए भी श्रद्धालुओं को 200 रुपए…
Read Moreबिजली की मांग में उतार-चढ़ाव– बैकिंग डाउन के कारण कुल 5194.5 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान
उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव के कारण बिजली की मांग कम होने पर प्रदेश में संयंत्रों की उत्पादन क्षमता कम करनी पड़ रही है। वहीं सौर और पवन ऊर्जा के उत्पादन के दौरान थर्मल पावर प्लांटों को बैकिंग डाउन के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस कारण मप्र के ताप विद्युत संयंत्रों में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के दौरान, ग्रिड संतुलन और बिजली की मांग में कमी (बैकिंग डाउन) के कारण कुल 5194.5 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का नुकसान…
Read Moreहिरासत से भागने का प्रयास कर रहा बदमाश हुआ घायल -फरार साथियों का ठिकाना बताने पुलिस के साथ गया था मक्सीरोड
उज्जैन। ढांचा भवन स्थित मकान में हुई आगजनी की घटना में शामिल बदमाश ने मंगलवार रात पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे में गिरकर घायल हो गया। बदमाश का पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में रौनक गुर्जर के मकान में 11 अप्रैल की रात 12 से 15 बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी और गोलियां चलाई थी। मकान में लगी आग की शिकायत रौनक गुर्जर के पिता मनोहर गुर्जर द्वारा पुलिस को दर्ज कराई गई थी। पुलिस…
Read Moreहीरामिल की चाल में हुई घटना, 2 फरार आरोपियों की तलाश दादी के घर में छुपा था गोली मारने वाला बदमाश
– उज्जैन। हीरामिल की चाल में सोमवार-मंगलवार रात 3 बदमाशों ने पुरानी रंजीश में एक युवक को गोली मार दी थी। घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद गोली मारने वाले बदमाश को उसकी दादी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेशकर 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। उसके 2 साथी फरार है, जिसमें कुख्यात बदमाश अनमोल गुर्जर शामिल है। विष्णुपुरा में रहने वाला लव पिता चंद्रकांत निर्मल रात 12.30 बजे के लगभग 2 दोस्त ध्रुव और देव के साथ हीरामिल की चाल स्थित…
Read More