उज्जैन। तराना थाना पुलिस ने सरस्वती कालोनी में रहने वाले बदमाश जगदीश पिता भीमा 45 साल को कुछ माह पहले अपराधिक गतिविधियों के चलते जिलाधीश के आदेश पर संभाग की सीमा से जिलाबदर कर दिया था। उसे बिना अनुमति जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। बावजूद जिलाबदर बदमाश रविवार रात सरस्वती कालोनी के सामने रूपाखेड़ी मार्ग पर घूम रहा था। बदमाश के बिना अनुमति नगर में प्रवेश करने की सूचना मिलने पर एएसआई आनंदसिंह झाला टीम के साथ रूपाखेड़ी मार्ग पहुंचे और घेराबंदी कर जिलाबदर बदमाश को पकड़ा गया।…
Read MoreCategory: उज्जैन
उड़ीसा के गांजा तस्कर को 8 दिन की रिमांड पर लिया
उज्जैन। चिमनगंज थाना पुलिस ने 8 दिन पहले कानीपुरा रोड से कार सवार आदर्श नायक ग्राम इटावा तराना हाल मुकाम राज रॉयल कालोनी, तेजस वर्मा देवनगर आगररोड और साहिल हैला निवासी बड़ा मोहल्ला पानबिहार को के पास से 53 किलो से अधिक गांजा बरामद किया था। तीनों से रिमांड के दौरान गांजा तस्कर सचिन उर्फ जतीन पिता प्रकाशचंद्र डिगल 33 साल निवासी भुवनेश्वर का सुराग मिला था, पुलिस की एक टीम सचिन को उड़ीसा से गिरफ्तार कर उज्जैन लाई थी। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर 8 दिनों की…
Read Moreशोरूम संचालक की हत्या करने वालों को भेजा जेल, उड़ीसा के गांजा तस्कर को 8 दिन की रिमांड पर लिया
उज्जैन। हार्न बजाकर साइड मांगने पर गुरूवार-शुक्रवार रात दमदमा में ट्रेक्टर शोरूम संचालक यश पिता विजयनारायण मित्तल निवासी ऋषिनगर की सात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। माधवनगर थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त अमित पालीवाल की शिकायत पर सागर तनोरिया, विशाल ठाकुर, विजय ठाकुर, करण गाठिया, आकाश रायकवार, आयुष शर्मा और आयुष उर्फ सेंटू कुशवाहा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। 2 दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और चाकू बरामद किया गया। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि सोमवार सभी आरोपियों…
Read Moreमहाकाल दर्शन की कतार में बालक को स्ट्रीट डॉग ने काटा
उज्जैन। परिवार के साथ महाकाल दर्शन की कतार में लगे बालक को स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। बालक को परिजन लोगों की मदद से मंदिर परिसर स्थित डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे। जहां से सोमवार सुबह बालक को रैबिज वैक्सीन डोज के लिये चरक अस्पताल लगाया गया। बताया जा रहा है कि नोएडा से मिश्रा परिवार महाकाल दर्शन करने आया था। परिवार रविवार रात दर्शन की कतार में लगा था। उसी दौरान बैरिकेट्स के बीच अचानक स्ट्रीट डॉग आ गया और उसने मिश्रा परिवार के 8 वर्षीय पुत्र विवान को काट लिया।…
Read Moreमहाकाल की सवारी में स्वदेशी पोर्टेबल कैमरों से निगरानी -पांच स्थानों पर लगाये थे, एक माह में आरक्षक ने किये तैयार
उज्जैन। बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी में सोमवार को पांच स्थानों पर स्वदेशी पोर्टेबल कैमरों से निगरानी की गई। कैमरों को रेडियो शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने एक माह में तैयार किया था। सवारी में शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैमरे देखे तो आरक्षक के नवाचार की सराहना कर पीठ थपथपाई। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन को लेकर पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे है, बावजूद बाबा महाकाल की पांचवी सवारी में पांच स्थानों पर बिना बिजली…
Read More-परिवहन निरीक्षक के पास मिली थी आय से अधिक संपत्ति 14 साल बाद 4 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना
उज्जैन। आय से अधिक संपत्ति मामले में 14 साल बाद आये फैसले में तत्कालीन परिवहन निरीक्षक को 4 साल की सजा सुनाई गई है, साथ ही 60 लाख के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर सजा का एक साल बढ़ जायेगा। लोकायुक्त संगठन भोपाल को वर्ष 2011 में परिवहन निरीक्षक सेवाराम खांडेगर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। 11 सितंबर 2011 को मामले में प्रकरण दर्ज कर लोकायुक्त उपपुलिस अधीक्षक ओपी सागोरिया की टीम ने परिवहन निरीक्षक के अलखनंदा नगर स्थित…
Read Moreभादौ मास की पहली भगवान श्री महाकाल सवारी के क्रम में 5 वी सवारी निकाली
उज्जैन। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की भादौ मास की पहली एवं श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारी के क्रम में 5 वी सवारी निकाली गई। मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद अपरांह् में भगवान नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भगवान के 5 स्वरूपों के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रामघाट पर पालकी में विराजित भगवान के श्री चंद्रमौलेश्वर पूजन के लिए दत्त अखाडा घाट से नाव में सवार होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पहुंचे और पूजन अर्चन कर शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक किया…
Read Moreबदमाशों को पुलिस ने दिखाया काननू के डंडे का खौफ -ट्रेक्टर शोरूम मालिक की चाकू मारकर की थी हत्या
उज्जैन। हार्न बजाकर साइड मांगने पर धमकी भरे अंदाज में 7 बदमाशों ने कहा था कि यह दमदमा है, हमारे बारे में पता कर लेना और ट्रेक्टर शोरूम मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को एक बार फिर पुलिस ने बदमाशों को दमदमा में कानून के डंडे का खौफ दिखाया। ऋषिनगर में रहने वाला यश पिता विजयनारायण मित्तल 27 साल कृषि उपज मंडी में महेन्द्रा ट्रेक्टर शोरूम संचालित करता था। गुरूवार-शुक्रवार रात 2 बजे दोस्तों के साथ कार से जिला पंचायत कार्यालय मार्ग दमदमा से गुजरते समय…
Read Moreपड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो बेसुध पड़ा मिला युवक -अस्पताल में हुई मौत, खाया था जहरीला पदार्थ
उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक ने मां को कॉल किया, मां ने पड़ोसी को घर जाने के लिये कहा। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ा गया तो युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसे चरक अस्पताल लाया गया, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरीनगर का है। यहां रहने वाले गौतम पिता राजेन्द्र शर्मा 28 साल ने रविवार शाम अहदाबाद गई मां को कॉल किया और बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और मर रहा है। मां ने पड़ोस…
Read Moreउड़ीसा से गांजा तस्कर को लाया गया उज्जैन -3 युवकों से मिला था 53.327 किलोग्राम
उज्जैन। कार सवार युवकों के पास से मिले 53.327 किलोग्राम गांजा उपलब्ध करने वाले तस्कर को उड़ीसा से गिरफ्तार कर रविवार सुबह उज्जैन लाया गया। जिसे सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। चिमनगंज थाना पुलिस ने 22 अगस्त की रात कानीपुरा पर घेराबंदी करते हुये बिना नम्बर की हुंडई आॅरा कार को पकड़ा था। जिसमें सवार तीन युवक आदर्श नायक ग्राम इटावा तराना हाल मुकाम राज रॉयल कालोनी, तेजस वर्मा देवनगर आगररोड और साहिल हैला निवासी बड़ा मोहल्ला पानबिहार को हिरासत में लेकर उनकी कार की…
Read More