इंदौर।नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाई गईं सोनिला मिमरोट के पदभार ग्रहण से पहले पुलिस ने उनके भाई बदमाश मिमरोट को उठा लिया। उन्हें रविवार रात गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पंढरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज थी। उन्होंने पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के सामने महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अपशब्द कहे थे। आज पुलिस ने उसे एसीपी कोर्ट भेजा है।आज सोनिला का पदभार ग्रहण कार्यक्रम है। बदमाश मिमरोट उसकी तैयारी में लगा था, तभी पुलिस ने उसे उठा लिया। पंढरीनाथ टीआई सतीश पटेल ने बताया कि बदमाश मिमरोट को…
Read MoreCategory: इंदौर
ठगी के आरोपियों की तलाश में पहुंची तेलंगाना पुलिस:खजराना और पलासिया क्षेत्र में की कार्रवाई
इंदौर।साइबर ठगी के एक मामले की जांच में तेलंगाना पुलिस की टीम रविवार सुबह इंदौर पहुंची। टीम सबसे पहले पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां से उन्हें खजराना थाना भेजा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस साइबर फ्रॉड से जुड़े आरोपियों की तलाश में आई थी। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई में इंदौर और भोपाल से तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है।खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि रविवार सुबह तेलंगाना पुलिस की एक टीम खजराना थाने पहुंची थी। टीम ने साइबर…
Read Moreघोड़ी को पीटने और जबरन नचाने वालों पर वायरल वीडियो के आधार पर 4 लोगों पर प्रकरण दर्ज
इंदौर। नृसिंह बाजार चौराहे के पास घोड़ी को डंडे से पीटने और जबरन नचाने के वायरल वीडियो मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार रात पशु कल्याण संस्था की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और लापरवाही से जीवन को खतरे में डालने की धाराओं में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, पशु कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रियांशु जैन की शिकायत पर घोड़ी को डंडे से पीटने के मामले में शब्बीर और शूटर निवासी इकबाल कॉलोनी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण…
Read Moreयात्री-बस डंपर से टकराई, 6 यात्री घायल:, ड्राइवर बोला- ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
इंदौर। नावदा पंथ क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस गधा टेकरी के पास पीछे से डंपर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि हादसा गधा टेकरी के पास हुआ। इंदौर से उज्जैन जा रही बस सड़क पर चल रहे डंपर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस…
Read Moreजिसे एमडी ड्रग्स बताया…वो यूरिया निकला: 2 IPS समेत 19 पुलिसकर्मियों पर साजिश का आरोप
इंदौर।पुलिस ने जिस 198 ग्राम पदार्थ को करोड़ों रुपए की एमडी ड्रग्स बताकर बड़ी कार्रवाई का दावा किया था, वह जांच में यूरिया निकला। इस मामले में गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मी समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अब बर्खास्त पुलिसकर्मी ने दो IPS अधिकारियों सहित 19 पुलिसकर्मियों पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है।ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी-करीब 16 महीने पहले इंदौर पुलिस ने विजय पाटीदार और शाहनवाज शेख को गिरफ्तार कर उनके पास से 198 ग्राम एमडी ड्रग्स मिलने का दावा किया…
Read Moreठेकेदार पर चाकू से हमला: पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपी को जेल भेजा
इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक आरोपी ने गुरुवार को ठेकेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं हमले में घायल ठेकेदार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है।खजराना पुलिस के अनुसार घटना तंजीम नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मीडियाकर्मी…
Read Moreमुहर्रम जुलूस में 3 भाइयों पर चाकू से हमला:धक्का लगने पर हुआ था विवाद
इंदौर।सराफा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मुहर्रम जुलूस के दौरान मामूली धक्का लगने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन नाबालिग भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय निजामुद्दीन निवासी जिन्सी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाइयों फैजान और 15 वर्षीय हैदर अली के साथ जिन्सी हाट मैदान से निकल…
Read Moreएलएलबी के छात्र ने किया सुसाइड:मानसिक तनाव की बात सामने आई
इंदौर। गुरुवार को पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वालटोली में रहने वाले 27 साल के छात्र ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने इसी साल एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था। उसकी सनद (लाइसेंस) अभी जारी नहीं हुई थी।परिजनों के अनुसार घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और स्कूल गई हुई थीं। शाम को लौटने पर उन्होंने छात्र को फंदे पर लटका देखा।पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड…
Read More‘ऑपरेशन कोचिंग’ शुरू:सुरक्षा में लापरवाही पर कैटालाइजर कोचिंग सील, कई संस्थानों पर कार्रवाई;
इंदौर।लखनऊ घटना के बाद प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी है। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई करते हुए गीता भवन स्थित कैटालाइजर कोचिंग सेंटर सहित 10 संस्थानों को सील कर दिया गया। जांच के दौरान गीता भवन क्षेत्र स्थित कैटालाइजर कोचिंग सेंटर में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि भवन का आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट)…
Read Moreजमीन बचाने आईसीयू एम्बुलेंस से पहुंची बुजुर्ग: जनसुनवाई के लिए 1000 किमी का सफर किया
इंदौर।कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक गंभीर रूप से बीमार वृद्धा को परिजन आईसीयू एम्बुलेंस से इंदौर लेकर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि उनकी करीब दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर लिया गया है और लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिल सका।वृद्धा के बेटे फरहान ने बताया कि उनकी मां के नाम इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में दो प्लॉट हैं। ये प्लॉट वर्ष 1969 में तत्कालीन वेस्ट…
Read More