नकली स्प्रे और रिफिल कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : ,पुलिस दबिश में दो गिरफ्तार

इंदौर।इंदौर में नकली कीटनाशक और मच्छर भगाने वाले उत्पादों का कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुरुवार को क्राइम ब्रांच और हीरानगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी गोदरेज कंपनी के नकली हिट और गुड नाइट उत्पाद बेच रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों महेश चौहान और हरीश चावड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत का नकली माल जब्त किया गया है।मामले में गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स से जुड़ी आईपीआर सर्विसेस के असिस्टेंट मैनेजर सुभाष शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी।…

Read More

PM के लिए 9 घंटे बाइक पर शव लेकर भटके परिजन: दूसरे दिन हंगामे के बाद हुआ पीएम

इंदौर। करंट लगने से युवक की मौत के बाद सिस्टम की संवेदनहीनता सामने आई है। 21 वर्षीय युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए परिजन बाइक पर शव लेकर 9 घंटे (करीब 25 किलोमीटर तक) भटकते रहे। आरोप है कि सूचना के बावजूद बाणगंगा पुलिस ने जिम्मेदारी नहीं निभाई। दूसरे दिन हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर पोस्टमॉर्टम हो सका और अंतिम संस्कार किया गया।जानकारी के मुताबिक, अलवासा गांव निवासी अंकित फुलेरिया पिता दिनेश फुलेरिया को 11 मई को निर्माणाधीन मकान में सरिए की कटिंग के…

Read More

निगम कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई : उद्यान विभाग के 26 कर्मचारियों की सेवा समाप्त:,

इंदौर।इंदौर के उद्यान विभाग के 26 मस्टर श्रमिकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। ये बिना किसी सूचना और अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से अनुपस्थित थे।समीक्षा मीटिंग के दौरान इन कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिली थी, यह कर्मचारी पिछले कई महीनों से लगातार बिना सूचना/सक्षम स्वीकृति के अपने काम से अनुपस्थित है। इनके काम पर नहीं रहने से उद्यान विभाग के काम प्रभावित हो रहे थे।साथ ही बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता…

Read More

अस्पताल में गार्ड ने की मारपीट:अफसरों ने जांच के बाद करवाई की बात कही, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे युवकों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल में तैनात गार्डों ने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक कुछ युवक अपने एक साथी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अस्पताल स्टाफ और युवकों के…

Read More

नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ऑफिस में बैठे कारोबारी को रॉड से पीटा फिर पैर में घोंपा चाकू

इंदौर।इंदौर के जेल रोड स्थित चाइना टाउन मार्केट में बुधवार सुबह एक व्यापारी पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर पैर में चाकू मारकर मौके से फरार हो गए।घायल व्यापारी को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।एमजी रोड थाना पुलिस के मुताबिक घायल व्यापारी आनंद पुत्र रामचंद्र विशपुते निवासी स्कीम-114 हैं। उन्हें उनके परिचित इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आनंद के सिर और…

Read More

डॉग फीडिंग कर रहे युवकके साथ मारपीट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद एफआईआर

इंदौर।द्वारकापुरी क्षेत्र में डॉग फीडिंग कर रहे एक वॉलंटियर के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक व्यक्ति को कुत्ते को पीटने से रोक दिया था।घटना के बाद नाराज पशु प्रेमियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।पीड़ित  की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। अमन लंबे समय से इलाके में बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने का काम करते हैं।बताया गया…

Read More

डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर:, पिकअप पलटी, ड्राइवर घायल, डंपर चालक भागा

इंदौर।विजयनगर चौराहा पर मंगलवार अलसुबह तेज रफ्तार डंपर और पिकअप वाहन की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। डंपर  ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप काफी दूर तक घसीटाती चली गई और बाद में पलट गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों…

Read More

ऑटो में बैठाकरव्यापारी से 1.70 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर।परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बड़नगर से खरीदारी करने आए एक स्टोर्स कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हो गई। बदमाश ऑटो में बैठाकर उसे सुनसान इलाके में ले गए और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 1 लाख 70 हजार रुपए रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक फरियादी गणेश सिंह सोलंकी रविवार शाम बड़नगर से ट्रेन के जरिए इंदौर पहुंचे थे। वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर उतरे और सियागंज जाने…

Read More

जींस पहनने पर सास ने डांटा, बहू ने लगाई फांसी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर जिले में सोमवार दोपहर सास ने जींस पहनने पर डांटा तो बहू ने सुसाइड कर लिया। कमरे के अंदर फंदे से लटकी लाश मिली है। मायके पक्ष ने पति और सास पर प्रताड़ना, दहेज के ताने और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गौरी (22) पत्नी राहुल के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर घर में मौजूद उनकी छोटी बेटी रो रही थी। इस दौरान पति राहुल ने पत्नी गौरी को आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं…

Read More

इंदौर के नवलखा से बसें नहीं हटी तो होगा आंदोलन, एमआईसी मेंबर का अल्टीमेटम, कहा- सड़क पर उतरेंगे

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के नवलखा इलाके में बसों में सोमवार को आग लग गई। इस घटना के बाद अब नगर निगम के एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने 12 दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। उनका कहना है कि यदि बसों को यहां से नहीं हटाया गया, तो वे रहवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। आग लगने की घटना के बाद बसों को हटवाने की मांग को लेकर वे धरने पर भी बैठ गए थे। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक वे धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन…

Read More