उत्तराखंड- यमुनोत्री में भारी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, यूपी-एमपी और राजस्थान में आंधी-बारिश ब्रह्मास्त्र शिमला/भोपाल देश में बैक-टु-बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। आज यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं 10 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। उत्तरखंड के यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है। राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। देहरादून में तापमान में 6त् की गिरावट हुई है। जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। वहीं हिमाचल के चंबा में मंगलवार सुबह…

Read More

यूपी में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन – विरोध में बाप और दो बेटे फंदे पर झूले, अफसरों में मचा हड़कंप

ब्रह्मास्त्र शाहजहांपुर शाहजहांपुर के जलालाबाद के मझरेता मगटोरा गांव में चकरोड पर बने मकान को गिराने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने पिता और उसके दो पुत्रों ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को बचाया। एक बेटे के गले में फंदा ज्यादा कसने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन लोगों ने राजस्वकर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार रोहित कटियार पुलिस व राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने…

Read More

रेपो रेट में बदलाव नहीं आरबीआई ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की पहली मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 8 अप्रैल को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ था। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थी। आरबीआई जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है, उसे…

Read More

कोलकाता एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो विमान से टकराया

नई दिल्ली। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो के विमान से टकरा गया। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग बे नंबर-51 में हुई, जहां विमान खड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरिंग की गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और विमान के इंजन से टकरा गई, जिससे विमान को मामूली नुकसान हुआ। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उसका मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह फ्लाइट कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली थी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। इंडिगो…

Read More

कांग्रेस बंगाल में 10 लाख तक मुफ्त इलाज देगी

कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने खुद को राज्य में जनता के लिए तीसरे विकल्प के रूप में पेश करते किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 2,000 की आर्थिक सहायता, पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक फ्री शिक्षा और राज्य में मुफ्त सरकारी परिवहन सुविधा देने की घोषणा की गई है। किसानों के लिए घोषणापत्र में छोटे और भूमिहीन किसानों को हर साल 15 हजार की सहायता राशि और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की…

Read More

बम हमले में 2 बच्चों की मौत:विरोध में प्रदर्शन ऑयल टैंकरों में आग लगाई;5जिलों में इंटरनेट बंद

इंफाल।मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में कुछ उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। जिसमें जिसमें 5 साल के एक लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब दो बच्चे और उनकी मां अपने बेडरूम में सो रहे थे। मां घायल है।स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में मंगलवार सुबह प्रोटेस्ट किया। इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास दो ऑयल टैंकर और एक ट्रक में आग लगा दी। उन्होंने मोइरांग पुलिस स्टेशन…

Read More

फरार पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:लश्कर का मेंबर था; 1 साथी और 3 मददगार भी पकड़े गए

श्रीनगर।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा टेरर मॉड्यूल से जुड़े कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें से दो पाकिस्तानी आतंकी हैं, बाकी उनके मददगार हैं। एक आतंकी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरेरा के रूप में हुई है। अब्दुल्ला 16 साल से फरार था। वहीं, दूसरा पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ ​​खुबैब है।जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल एजेंसियां भी इस ऑपरेशन में शामिल थीं। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ सामान भी बरामद किया। जांच में LeT के एक नेटवर्क का पता चला, जो…

Read More

एअर इंडिया सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। एअर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एयर इंडिया ने नए सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विल्सन सितंबर में अपना पद छोड़ सकते हैं। पिछले हफ्ते हुई कंपनी की बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विल्सन को 2022 में एअर इंडिया का उएड और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। उनका कॉन्ट्रैक्ट…

Read More

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट

ब्रह्मास्त्र मुंबई शेयर बाजार में आज यानी 7 अप्रैल को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 200 अंक गिरकर 74,0800 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, आॅटो और एफएमसीजी शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.20% चढ़कर 5,462 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 0.14% गिरकर 53,330 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 3,880 पर फ्लैट कारोबार कर रहा…

Read More

असम, केरल, पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार

तिरुवनंतपुरम। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा ने 14 बार प्रस्ताव पारित करके ऐसी मांग की है। इधर, चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी के लिए ‘साइलेंस पीरियड’ की घोषणा की है। जो मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू होगा। यह समय सभी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग खत्म होने से ठीक 48 घंटे पहले का है। ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’…

Read More