मुंबई।अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है।वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने पिछला वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।
लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।अफगानिस्तान की टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में 14, 17 और 20 जून को होंगे।