नई दिल्ली/लखनऊ।देश में गर्मी अपने पीक पर है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक सूखी-गर्म हवाएं चलेंगी।एजेंसी के मुताबिक इस दौरान इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45°C या उससे ज्यादा रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर होने और कोई एक्टिव वेदर सिस्टम नहीं होने की वजह से बारिश की कोई संभावना नहीं है।मंगलवार को MP, UP, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तामपान 45°C से ज्यादा रहा। UP के 22 जिलों में पारा 40°C या इससे उपर दर्ज हुआ।UP का बांदा 48.2°C के साथ मंगलवार को लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा।यहां बीते दो दिन भी तापमान 46°C से ज्यादा रहा। बांदा में 15 मई 2022 को तापमान 49°C का रिकॉर्ड बना था।
राजस्थान, MP-UP में अगले 7 दिन :तापमान 45°C से ऊपर रहेगा, ; यूपी के बांदा में पारा 48.2°C