परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी: 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका चला रहे बचाव अभियान

परभणी।महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान जी के मारुति मंदिर के हॉल की छत गिर गई। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों की मौत होने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Read More

NEETरी-एग्जाम में छात्र-छात्रा को अबू धाबी परीक्षा केंद्र जारी:गलती सुधारी; देशभर में मॉकड्रिल

नई दिल्ली।NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल कर रहा है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। उधर, कई जगह से स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर बदलने की शिकायत मिल रही हैं। नागपुर के अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को जारी एडमिट कार्ड में नागपुर की जगह अबू धाबी (UAE) का सेंटर मिल गया।इसी तरह भुवनेश्वर की संजना संजीवनी को देहरादून में सेंटर दे दिया गया है।…

Read More

मानसून 23 जून से आगे बढ़ेगा:एमपी, छग. में चक्रवाती सिस्टम एक्टिव; बिहार-झारखंड में 14 मौतें

भोपाल/जयपुर।12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून अब आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून तक इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है।इससे मध्य भारत में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, जिससे मानसून के बादल उत्तर भारत की तरफ आ सकते हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है।बिहार में शुक्रवार को बिजली गिरने से 6…

Read More

मानसून को रोक रहे एक साथ 5 सिस्टम : , 19 राज्य बारिश को तरसे:7 में तापमान 40°C के पार

भोपाल/जयपुर।मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं, ये आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे ये राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। 7 में 60% तक कमी रिकॉर्ड की गई है।इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। जैसे अरब सागर से तेज नमी वाली हवाएं नहीं आ रहीं और दक्षिण से बादल उत्तर की ओर नहीं बढ़ रहे हैं। 1 से 18 जून के बीच देश में सामान्य…

Read More

कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन मनाने प्रियंका गांधी के साथ पहुंचेराहुल; पोस्टर को दूध से नहलाया

नई दिल्ली।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। वे कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस ऑफिस पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन के पोस्टर लगाए गए। वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया।कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गंधी के पोस्टर्स लगे। पोस्टर में उनके हाथ में संविधान हैं।राहुल के जन्मदिन…

Read More

मुंडन संस्कार से लौटते वक्त खाई में गिरी गाड़ी, 7 की मौत: एक ही परिवार के 6 लोग शामिल

भरमौर, चंबा।हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें मेहल गांव के एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं, जबकि सातवां मृतक ड्राइवर था। पुलिस ने सभी के शवों को खाई से निकाल कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग काकड़ोथा गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होकर बुधवार रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान इनकी बोलेरो HP-01C-2581 नंबर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि…

Read More

2 दिन में 4 NEET स्टूडेंट ने सुसाइड किया: तमिलनाडु की छात्रा ने लिखा- दोबारा एग्जाम से डर

कोयंबटूर।तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे।मैसेज में उसने लिखा- ‘मैंने NEET परीक्षा दी थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई। अब दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पापा ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है, मैं अब उनका सामना कैसे करूंगी, नहीं जानती।’वहीं, अहमदाबाद के न्यू…

Read More

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब:- भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली

नई दिल्ली।दिल्ली हाईकोर्ट ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें NEET 2026 री-एग्जाम से पहले प्लेटफॉर्म पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती दी गई है।हालांकि अदालत ने फिलहाल टेलीग्राम को कोई अंतरिम राहत नहीं दी है। जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने केंद्र सरकार को गुरुवार तक जवाब दाखिल करने की अनुमति दी और मामले की अगली सुनवाई दोपहर 2:30 बजे तय की है।मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसके…

Read More

पेपरलीक पर राहुल बोले- हमारी लड़ाई शुरू:कहा- एजुकेशन सिस्टम बच्चों को प्रेशराइज करता है

कोटा।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कोटा के दशहरा मैदान में छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में राहुल ने कहा- ये कार्यक्रम कोई राजनीति का कार्यक्रम नहीं है, ये युवाओं, छात्रों की आवाज उठाने का मंच है। आज सिर्फ स्टूडेंट्स और युवाओं की बात होगी। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज (दबाव में) करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। यह बच्चों को दबाता और कुचलता है, जो देश के भविष्य के…

Read More

पश्चिमी तट पर अटका मानसून , मुंबई 7-8 दिनों में पहुंचेगा: देश के 103 जिलों में सामान्य बारिश

भोपाल/जयपुर।मानसून 8 जून से पश्चिमी तट पर लगभग स्थिर है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मानसून को मुंबई आने में 7-8 दिन लग सकते हैं। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर एरिया यानी डिप्रेशन नहीं बनना है। मानसून की धीमी रफ्तार की वजह से देश के 723 जिलों में से सिर्फ 103 में ही सामान्य बारिश हुई है।राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा समेत 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं समेत राज्य के 10 जिलों में 2 इंच बारिश हुई…

Read More