कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन मनाने प्रियंका गांधी के साथ पहुंचेराहुल; पोस्टर को दूध से नहलाया

नई दिल्ली।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। वे कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस ऑफिस पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA ब्लॉक के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन के पोस्टर लगाए गए। वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर दूध चढ़ाया।कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गंधी के पोस्टर्स लगे। पोस्टर में उनके हाथ में संविधान हैं।राहुल के जन्मदिन पर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जॉब फेयर आयोजित किया। इसमें करीब 35 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।खड़गे बोले- राहुल ने हमेशा कमजोर वर्गों की आवाज उठाई-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान के आदर्शों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने हमेशा उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।खड़गे ने कहा कि लोगों के बीच लगातार रहने और सत्ता से सच बोलने के साहस के जरिए राहुल गांधी ने समाज के सबसे कमजोर और वंचित तबकों के लिए लगातार संघर्ष किया है। समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा जैसे कांग्रेस के मूल्यों की झलक राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में दिखाई देती है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment