जावरा । जनता कॉलोनी में मकान की छत के रास्ते से घर में घुसकर दरवाजे का नकूचा तोड़कर आभूषण एवं नगदी 50हजार चुराकर अज्ञात चोर ले गए ।इसकी रिपोर्ट 30 31 जुलाई दरम्यान चोरी होने की रिपोर्ट शहर पुलिस थाने पर कि फरियादी शेख मोहम्मद ने की थी ।पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अमित कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएसपी एवं शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई को उक्त चोरी के आरोपी का पता लगाने हेतु निर्देशित किया।…
Read MoreCategory: रतलाम
बकाया वसूली और नोटिस देने गई नगर निगम टीम पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला; पत्रकार घायल
रतलाम। शहर के औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डोसी गांव स्थित पीएम आवास योजना की मल्टी में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बकाया राशि और फ्लैट खाली करने का नोटिस देने पहुंची नगर निगम की टीम पर रहवासियों ने अचानक हमला कर दिया। स्थानीय महिला-पुरुषों ने एकजुट होकर नगर निगम कर्मियों पर पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस वारदात में निगमकर्मी और कवरेज कर रहे एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की कवरेज कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजू केलवा…
Read Moreसाइबर सेल की तत्परता से ठगों के खातों में ₹5 लाख से अधिक की राशि होल्ड करवाई
रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की राशि वापस दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर सेल रतलाम की तत्परता से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए एक फरियादी की ₹5 लाख से अधिक की राशि ठगों के खातों में होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त हुई ।फेसबुक पर मिली लिंक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश का दिया…
Read Moreमकान के अंदर जुँआ खेलते हुए07 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
रतलाम।* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना क्षैत्र में अवैध रुप से संचालित गतिविधि जुआं/सट्टा से संबंधित गतिविधियों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश के पालन में, अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम द्वारा जुँए की सूचना मिलने पर एक मकान के अंदर दबीश देकर ताश पत्ती से जुँआ खेलते हुए सात व्यक्तियो पर मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंदर कार्यवाही की गई…
Read Moreपुलिस ने लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले को पकड़ा: 2 बालिकाओं को रेस्क्यू कर स्टॉप सेंटर भेजा
रतलाम।रतलाम जिले के ढोढर के पास फोरलेन किनारे बांछड़ा बस्तियों में नाबालिग युवतियों से देह व्यापारी करवा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग से देह व्यापारी की सूचना मिलने पर पुलिस ने बांछड़ा बस्ती में पहले पंटर भेजा। सूचना कन्फर्म होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को पकड़ा। दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर भेजा।जिले की रिंगनोद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने बताया कि मुखबिर सूचना पर पंटर भेजने पर नाबालिग से तो…
Read Moreकिसानों के आने-जाने का कॉलोनाइजर द्वारा रास्ता रोकने को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
जावरा । ग्राम सेजावता में दशहरा मैदान के समीप कॉलोनी बन रही है ।यहीं से किसानों के आने जाने एवं कृषि उपकरण लाने ले जाने का परंपरागत वर्षों पुराना रास्ता है ।यही से बरखेड़ी एवं उपलाई की तरफ जाने का रास्ता था। वह भी कॉलोनाइजर ने दीवार बनाकर बंद कर दिया ।यहीं से वर्षा ऋतु का पानी भी निकलता था ।वह भी निकासी बंद कर दी गई । उक्त रास्ता खुलवाने के लिए किसानों ने करीब एक पखवाडा पूर्व भी आवेदन एसडीएम कार्यालय में दिया था ।लेकिन उस पर कोई कारगर…
Read Moreयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,; बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना
रतलाम, । औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत काटजू नगर (नगर सुधार न्यास) में बुधवार दोपहर एक बंद मकान में 35 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक युवक की ढाई माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद से युवक घर में अकेला रह रहा था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश उर्फ…
Read Moreजल जीवन मिशन के 155 पाइप :दूसरे प्रोजेक्ट के ठेकेदारों ने चुराए , अलवर से पकड़ाए 2 आरोपी
रतलाम।जिले में जल जीवन मिशन परियोजना के 155 लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं और रावटी क्षेत्र में दूसरी पाइपलाइन परियोजना पर काम कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।मामला बिलपांक थाना क्षेत्र का है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, हैदराबाद के मैनेजर प्रसाद, निवासी बिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी जल जीवन मिशन के तहत माही जल समूह प्रदाय योजना…
Read Moreआलोट में पदस्थ महिला पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, गुमशुदगी दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
रतलाम,। रतलाम जिले के आलोट तहसील में पदस्थ एक 30 वर्षीय महिला पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। स्वजनों की शिकायत पर आलोट थाना पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गई हैं।जानकारी के अनुसार, बड़वानी की रहने वाली महिला पटवारी दीपिका झीरले आलोट के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। सोमवार शाम को वे स्थानीय स्तर पर एक प्रशासनिक बैठक में शामिल हुई थीं, जिसके बाद अपने निवास पर पहुंचीं। देर रात…
Read Moreगुंडे, बदमाशों पर कार्रवाई न करने और लापरवाही पर TI, ASI और हेड कॉन्स्टेबल लाइन अटैच
रतलाम।रतलाम एसपी अमित कुमार ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, एएसआई देवेंद्रसिंह सेंगर और डीडी नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्रसिंह चौहान को लाइन अटैच कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाने को इस कार्रवाई का एक कारण माना जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी को लाइन अटैच किए जाने के पीछे भाजपा जनप्रतिनिधियों की नाराजगी भी चर्चा में है।भाजपा पार्षद ने की थी…
Read More