जोन के बाद मुख्यालय पर विभागो में पहुंचे आयुक्त रजिस्टर से जांची उपस्थिति बगैर सूचना 10 दिन से गायब कर्मचारी निलंबित,5 का 10 दिन  का वेतन काटने के निर्देश -विभिन्न विभाग जांचे,नगर निगम मुख्यालय के साथ ही पीएचई और जोनों में हडकंप

उज्जैन। युवा तुर्क नगर निगम आयुक्त बुधवार पूर्वान्ह में किसी शिक्षक की भांति नगर निगम के विभिन्न विभागों में पहुंचे और उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर से कर्मचारियों की हाजरी जांची। इस दौरान एक कर्मचारी बगैर सूचना के 10 दिनों से गायब मिला तो उसे निलंबित करने के आदेश दिए । इसके साथ ही अन्य विभागों में गायब मिले  5 कर्मचारियों के 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। निगमायुक्त के औचक निरीक्षण से सभी 6 जोन के साथ पीएचई कार्यालय में भी हडकंप मच गया। पिछले सप्ताह नगर निगम…

Read More

सिंहस्थ क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण कर सडक के दोनों और डलेगी पाईप लाईनें सिवरेज एवं पानी की लाईन का 380 करोड की निविदा रिलीज- भूमिगत 6 टैंक , सीवरेज पम्पिंग स्टेशन, सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट के लिए अलग से जारी होंगी निविदा

उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के निर्माण के लिए स्थाई सिवरेज एवं पानी की लाईन के लिए 700 करोड की निविदा रिलीज की गई है। इसके तहत 50 किलोमीटर क्षेत्र में 67 किलोमीटर सड़क के दोनों और मिलाकर कुल 240 किलोमीटर सीवरेज व 260 किलोमीटर पानी की स्थाई लाइन डाली जाना है। 9 जून मंगलवार को जारी कर दिया गया है। सिंहस्थ क्षेत्र में नई 50 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसकी लागत लगभग 350 करोड़ रुपए है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण भी किया गया है…

Read More

पति ने पत्नी को खिलाई सल्फास:, पुलिस ने दर्ज किया केस; सास-ससुर और पति गिरफ्तार

उज्जैन।जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला के पति पर उसे जबरन सल्फास खिलाकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में पति सहित सास और ससुर को भी गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार 2 जून को ग्राम बरथून निवासी प्रिया की तबीयत बिगड़ी। उसे पहले नागदा के जनसेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उज्जैन रेफर किया गया। उपचार के दौरान दण्डाधिकारी के समक्ष दिए गए 164 के बयान में प्रिया ने अपने पति बालकदास बैरागी…

Read More

ब्रजराजखेड़ी में लगाया अफ्रीकी बोमा: पहली बार होगा बगैर हेलीकाप्टर नीलगायों का रेस्क्यू

उज्जैन।फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों को पकड़ने आज से जिले में अफ्रीकी पद्धति का विशेष रेस्क्यू होगा। देश में पहला मौका होगा जब बगैर हेलीकाप्टर के बोमा पद्धति से नीलगायों का रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ेंगे।ग्रामीणों की मदद से जंगली जानवरों को हांकने का प्लान बनाया है। बोमा पद्धति में हेलीकाप्टर की मदद से ही जंगली जानवरों को हांकते हुए बोमा में लाते है, लेकिन उज्जैन में पहली बार बगैर हेलीकाप्टर के ग्रामीणों की मदद से नील गायों को हांकते हुए बोमा में लगाने का प्रयोग किया जा रहा है।प्रयोग…

Read More

ईदगाह क्षेत्र में 6 कारों के कांच फोड़े:गाड़ियां खड़ी करने का विरोध: रहवासियों में नाराजगी

उज्जैन।ईदगाह क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने 6 कारों और एक मैजिक वाहन के कांच फोड़ दिए। इस घटना के बाद से क्षेत्र के रहवासियों में नाराजगी और भय का माहौल है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि पिछले एक महीने से लगातार वाहनों में तोड़फोड़ की वारदातें हो रही हैं। इससे पहले भी कई गाड़ियों को निशाना बनाया जा चुका है।मैजिक पर किया ईंट से हमला-रहवासी  ने बताया कि मंगलवार…

Read More

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज: कांग्रेस का दिल्ली-भोपाल में चुनाव आयोग के बाहर धरना

 भोपाल/दिल्ली।मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन मंगलवार को खारिज कर दिया गया। बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने ये फैसला लिया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अब तीनों सीटों पर भाजपा कैंडिडेट निर्विरोध हैं।भाजपा का आरोप था कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर शाम साढ़े 5 बजे तक जवाब मांगा था। कांग्रेस प्रत्याशी के जवाब से संतुष्ट न होने पर नामांकन…

Read More

लोकायुक्त टीम की छापेमारी में जॉइंट डायरेक्टर के पास 2.5 करोड़, संपत्ति 9.5 करोड़ मिली

इंदौर।इंदौर में लोकायुक्त टीम ने बुधवार सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक (जॉइंट डायरेक्टर) लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।शुरुआती जांच में अधिकारी की वैध आय की तुलना में 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने के प्रमाण सामने आए हैं।लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को कंडवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।इसके बाद स्पेशल कोर्ट से तलाशी वारंट लेकर लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने सुबह 6 बजे…

Read More

महिला डॉक्टर पर कोर्ट से धोखाधड़ी का मामला दर्ज: जमानत के दस्तावेजों में गड़बड़ी का आरोप

इंदौर।इंदौर में जिला न्यायालय से धोखाधड़ी करने के एक मामले में महिला डॉक्टर पर पहले से बेची जा चुकी संपत्ति के आधार पर आरोपी की जमानत लेने का आरोप लगा है, जबकि दूसरे मामले में जब्त वाहन छुड़ाने के लिए कथित रूप से फर्जी दस्तावेज पेश कर अदालत को गुमराह करने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक मामला जिला कोर्ट परिसर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) न्यायालय से जुड़ा है। शासन की ओर से अली असलम अंसारी निवासी एमटीएच कम्पाउंड ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर के…

Read More

हिरासत में पुलिस को देख भाग अफीम तस्करों का साथी

उज्जैन। रात्रि गश्त में रविवार-सोमवार रात खाचरौद पुलिस ने कार में सवार नाबालिग युवती और 2 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा था। जिनके पास से 54 किलो के लगभग अफीम के साथ डोडाचूरा बरामद हुआ था। आरोपियों को बाइक सवार साथी पुलिस को देख भाग निकला था। जिसे रतलाम जिले से मंगलवार को हिरासत में लिया गया है। खाचरोद थाना एसआई ईश्वर जोशी ने बताया कि गश्त के दौरान फर्नाखेडी फंटा नागदा जावरा रोड से कार क्रमांक एमपी 09 सीवी 8313 को पकड़ा गया था। जिसमें सवार 17 साल की…

Read More

काम छोड़ चुके कर्मचारी ने किया था 1.60 लाख का ट्रांजेक्शन

उज्जैन। पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बनकर 2 लोगों के मोबाइल से 1.60 लाख का लोन कंपनी से पास कराकर अपने खातों में ट्रांजेक्शन करने वाले का  सुराग पुलिस को मिल गया है। आरोपी पूर्व कर्मचारी होना सामने आया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दी जा रही है। खाचरौद थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाले धर्मेन्द्र पिता रामचंद्र जैन 52 साल किराना दुकान संचालित करते है। 5 जून की सुबह उनकी दुकान पर पेटीएम कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति पहुंचा और मोबाइल मांगा और कुछ देर में ही…

Read More