चाकू दिखाकर लोगों को धमकाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों से धारदार चाकू बरामद किये गये है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बुधवार रात खबर मिली थी कि शेखपुर कराडिया रोड और खेड़ा माधव फंटा पीरझलार रोड पर 2 बदमाश चाकू दिखाकर लोगों को धमका रहे है। बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम भी दे सकते है। तत्काल 2 टीम बनाई गई और बदमाशों की धरपकड़ के लिये रवाना किया गया। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने घेराबंदी की…

Read More

फव्वारा चौक की दुकान से 1 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद  नहीं थम रहा अवैध उपयोग, स्वास्थ्य विभाग ने दुकान से पकड़ी पॉलिथीन की बड़ी खेप

उज्जैन। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और व्यापार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। व्यापक जनजागरूकता और समझाइश के बावजूद कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय-विक्रय कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने फव्वारा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 1 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। जानकारी के अनुसार फव्वारा चौक स्थित जितेंद्र जैन की दुकान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन पाई गई।…

Read More

सड़क चौड़ीकरण में सुस्ती पर संभाग आयुक्त सख्त, बोले—काम की रफ्तार बढ़ाओ वरना कार्रवाई तय  धीमे काम पर संभाग आयुक्त की सख्त चेतावनी मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण; इंजीनियर-ठेकेदारों से कहा—कार्यशैली बदलें, नहीं तो कार्रवाई तय | तीन प्रमुख मार्गों पर 57 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट की समीक्षा

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों की गति और गुणवत्ता पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के साथ नगर निगम अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों की मौजूदगी में शहर के प्रमुख मार्गों पर चल रहे चौड़ीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। कार्य में…

Read More

से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद: स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ी पॉलिथीन की बड़ी खेप

उज्जैन। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और व्यापार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। व्यापक जनजागरूकता और समझाइश के बावजूद कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन का क्रय-विक्रय कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने फव्वारा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक दुकान से 1 क्विंटल से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की।जानकारी के अनुसार फव्वारा चौक स्थित   दुकान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित अमानक पॉलिथीन पाई गई। टीम ने मौके पर…

Read More

डायरेक्ट मोटर लगाने वालों की मोटर होगी जब्त: लगाना होगी टोटी, नहीं तो कार्रवाई

इंदौर।शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही नगर निगम जल संकट से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर आ गया है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने जलप्रदाय की समीक्षा बैठक ली। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि जो लोग नलों से सीधे मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं, उनके विरुद्ध सघन अभियान चलाकर मोटरें जब्त की जाएं। साथ ही, ऐसे क्षेत्र जहां पर नलों में टोटियां नहीं लगी हैं, उन पर चालानी कार्रवाई करें।उन्होंने पेयजल टंकियों की स्थिति, ट्यूबवेल संचालन, जल वितरण…

Read More

गुजरात की अंतरराज्यीय गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार:डिजिटल अरेस्ट से ठगी, दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

इंदौर।डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गुजरात के अंतरराज्यीय गैंग के फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। टीम काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर के रहने वाले 71 वर्षीय रिटायर्ड व्यक्ति ने NCRP पोर्टल पर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।3 सितंबर 2024 को सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपने मुंबई में…

Read More

माधव कॉलेज में अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी:छात्र संगठन ने की कार्रवाई की मांग, – CCTVलगाने की मांग

उज्जैन।उज्जैन के माधव साइंस कॉलेज में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन ने गुरुवार को कॉलेज परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।संगठन ने टिप्पणी लिखने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष राम सोलंकी ने बताया कि प्रदेश के ए++ ग्रेड महाविद्यालय होने के बावजूद किसी असामाजिक तत्व ने कॉलेज परिसर में बाबासाहेब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए।राम सोलंकी के अनुसार,…

Read More

डॉक्टरों का कलेक्टर ने काटा वेतन:सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया

उज्जैन ।उज्जैन जिले के सबसे बड़े चरक अस्पताल में गुरुवार दोपहर अचानक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में कई अनियमितताएं मिलने पर अधिकारियों और जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। वहीं ड्यूटी रजिस्टर में साइन नहीं करने पर चार डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। सुरक्षा में चूक मिलने पर सिक्योरिटी एजेंसी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।चरक अस्पताल भवन में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायतें मिलने पर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वे…

Read More

फर्जी एफडी से जमानत दिलाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर जमानतदार और 1 आरोपी पर एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने फर्जी जमानत लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि एनडीपीएस के एक प्रकरण में फर्जी एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) के दस्तावेज प्रस्तुत कर जमानत दिलाई गई थी।मामले में एमजी रोड पुलिस स्टेशन ने जाकिर पुत्र माजिद हुसैन निवासी सदर बाजार, मोहसीन पुत्र एजाज निवासी जावरा और शाहनवाज पुत्र एजाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कार्रवाई जिला न्यायालय के आदेश के बाद की गई है।जमानत मिलने के कुछ दिन…

Read More

प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग का छापा: 35+गैस सिलेंडर जब्त, दो टीमों ने की कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त

उज्जैन।गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट और भोजनालयों पर गुरुवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 35 से अधिक घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।पिछले दो दिनों से शहर में गैस सिलेंडर की जमाखोरी और घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने आठ अधिकारियों की दो टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की।रेलिस फ्रायड अंडे वाले से 9 सिलेंडर जब्त-पहली टीम में…

Read More