मौसम बदलने से वायरल के मरीज बढे: सिविल अस्पताल में 700 से ज्यादा मरीज पहुंचे

 सारंगपुर।सारंगपुर में मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। सिविल अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ गई है। अस्पताल की ओपीडी में 700 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों और बुखार से पीडित थे। मरीजों की संख्या बढने से ओपीडी में भीड दिख रही है। इन दिनों कभी गर्मी, कभी ठंडक और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढाव हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे मौसम में वायरल संक्रमण…

Read More

वाहनों को रौंदती दुकान में घुसी नगर निगम की गाड़ी

उज्जैन। अंकपात मार्ग पर शुक्रवार तड़के नगर निगम की गाड़ी बेकाबू हो गई। दोपहिया वाहनों को रौंदती हुई गाड़ी एक दुकान में जा घुसी, गनीमत रही कि सुबह का समय होने पर बड़ी जनहानि नहीं हुई। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि अंकपात मार्ग पर सुबह 5 बजे तेजगति  से दौड़ती नगर निगम की गाड़ी ने सड़क किनारे खडी एक्टिवा और बाइक को रौंदते हुये हाथ ठेले को टक्कर मारी और एक दुकान में जा घुसी। आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। गाड़ी में 2 व्यक्ति सवार थे, जो…

Read More

14 माह बाद आत्महत्या मामले में फरार दंपति गिरफ्तार

उज्जैन। माकडोन में 14 माह पहले ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद उसके रिश्तेदारों को आरोपी बनाया था। दंपति लगतार फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी उज्जैन से की गई है। माकडोन थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को ग्राम नांदेड में रहने वाले रामचंद्र पिता भैरूलाल मंडोत 28 साल ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने डायल 100 पर कॉल किया था, पुलिस पहुंचती उससे पहले वह फंदे पर लटका चुका था।…

Read More

गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते कैमरे में दिखा युवक -हिन्दूवादी संगठन ने ज्ञापन सौंप की सख्त कार्रवाई मांग

उज्जैन। गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना सीसीटीवी में दिखाई देने पर हिन्दूवादी संगठन का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य नीलगंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुये ज्ञापन सौंपा। बताया जा रहा है कि हिन्दूवादी संगठन को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला था, जिसमें एक अज्ञात युवक द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया जा रहा था। उक्त फुटेज अंबर कालोनी क्षेत्र का होना सामने आने पर हिन्दूवादी संगठन में आक्रोश फैल गया। म.प्र. युवा शिव सेना…

Read More

-पिता-पुत्र लेपटॉप पर लगवा रहे थे दांव दयानंद कालोनी में चल रहा था आनलाइन क्रिकेट सट्टा

उज्जैन। भारत-अफगानिस्तान के बीच गुरूवार रात चल रहे क्रिकेट मैच पर पिता-पुत्र लेपटॉप के माध्यम से आॅनलाइन सट्टे का दांव लगवा रहे थे। खबर मिलने पर नागदा पुलिस ने दयानंद कालोनी में दबिश मारी। पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। नागदा की दयानंद कालोनी में जैन परिवार के मकान में आॅनलाइन क्रिकेट सट्टा चलने की खबर पुलिस को मिली थी। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी एसआई विरेन्द्रसिंह चौहान, एएसआई अरविंद गणावा और प्रधान आरक्षक-आरक्षक की टीम बनाकर मकान पर दबिश मारी। छत पर बने कमरे में अनिल पिता माणकलाल जैन और…

Read More

शहर में गणपति उत्सव की धूम, कई गणेश पंडालों पर रोज हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडालों में सजावट के साथ गणेश जी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालु दर्शन और पूजन अर्चन के लिए पहुंच रहे  बच्चों की पसंद अनुसार चाइनीस आइटम मोमोज मंचूरियन, नूडल्स,पिज़्ज़ा, पास्ता व पावभाजी का भी भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जा रहा

उज्जैन। शहर में धूमधाम से गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। कई स्थानों पर गणेश जी की छोटी-बड़ी झांकिया लगाई जा रही है। कई गणेश पंडालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और पूरे शहर में गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कंगालपुरा में विराजे भगवान गणेश जी के ऊपरी भाग में तिरुपति बालाजी भी विराजमान मालीपुरा क्षेत्र के कंगालपुरा में श्री कृष्णा युवा ग्रुप द्वारा 14 फीट ऊंची आकर्षक व सुंदर दिखने वाली गणेश प्रतिमा विराजित कर गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ…

Read More

सेवाज्ञ संस्थानम की छठवी युवा धर्म संसद में शामिल हुए देश के 25 राज्यों से आए 1600 से अधिक युवा हमारे संस्कारों में धर्म इतना गहरा कि कर्त्तव्य हमें धर्म की और ले जाता है-भागवत -संघ सुप्रीमों ने युवाओं से संवाद की भाषा में शास्त्रोक्त उदृत श्लोकों,कथानकों एवं महाभारत सहित अन्य द्ष्टांत से समझाया

  उज्जैन। छठवी युवा धर्म संसद का आयोजन शुक्रवार को यहां गीता भवन में किया गया। निर्धारित समय से करीब 2 घंटे विलंब से शुरू हुए सम्मेलन का आयोजन सेवाज्ञ संस्थानम के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन के उद्धाटन सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मोहन राव भागवत ने कहा कि भारत के संस्कारों में धर्म इतना गहरा है कि हम चाहे कुछ भी कहें, हमारा कर्तव्य हमें धर्म की ओर ले जाता है। इसलिए भारत के युवाओं को शक्तिशाली, विद्यावान और धनवान…

Read More

खेत पर गाय चरा रहे अधेड पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल घायल बोला तेंदुआ नीचे गिराकर छाती पर आ बैठा

उज्जैन। देवास के नेवरी से लगे हुए हाटपिपल्या तहसील के ग्राम रोजड़ी में खेत पर गाय चरा रहे रहे 55 वर्षीय अजय पाल राजपूत पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में अजपल राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके अनुसार तेंदुआ उनकी छाती पर बैठ गया था। आसपास के ग्रामीणों के आने एवं हल्ला होने से तेंदुआ उन्हें छोडकर जंगल की और भाग गया। घटना के बाद परिजन उन्हें घायल अवस्था में देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।घायल ग्रामीण को…

Read More

 जनपद पंचायत में वर्षों से रिक्त पड़े पदों की जनहित में तत्काल करें पदपूर्ति – पंवार 

  खाचरोद :– जनपद पंचायत में वर्षों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कई पद रिक्त होने से 130 पंचायतों का जनकल्याणकारी कार्य प्रभावित हो रहा है। जनपद पंचायत अध्यक्ष कुंवर पृथ्वीराजसिंह पंवार ने मुख्यमंत्री, पंचायतमंत्री एवं सीईओ जिला पंचायत को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि विकासखंड अधिकारी 1, खंड पंचायत अधिकारी 1, सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 7 पद, पंचायत समन्वयक के 6 पद, सहायक ग्रेड–2 विकासखंड का 1 पद, सहायक ग्रेड–3 जनपद के 4 पद, भृत्य के 2 पद कुल 22 पद जनपद में वर्षों से रिक्त पड़े…

Read More

पंजाब की महिला तस्करों को भेजा जेल

उज्जैन। जीआरपी की टीम ने 11 सितंबर को प्लेटफार्म नम्बर 8 पर चैकिंग के दौरान पंजाब के लुधियान में रहने वाली परमिंदर पति जगतार कौर और जसविंदर उर्फ किंदर पति बलविंदर कौर को गिरफ्तार कर उनके पास से ट्रॉली बेग और 3 पिट्टू बेग में भरा 74 किलो से अधिक मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया था। 12 सितंबर को मामले का खुलासा कर दोनों को पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया था। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एसआई बीएस कुशवाह की टीम दोनों को लुधियान…

Read More