इंदौर।आंध्र प्रदेश में मिलावटी और जहरीले दूध से बच्चों की मौत की घटना के बाद इंदौर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर की विभिन्न दूध डेयरियों पर जांच अभियान चलाते हुए छापामार कार्रवाई की।अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित डेयरियों से दूध और पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की…
Read MoreCategory: इंदौर
जौमेटो से नवरात्रि पर घर पहुंचा नॉनवेज; परिवार बोला- धार्मिक भावनाएं आहत, कराई FIR
इंदौर।नवरात्रि के दौरान फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। व्रत और पूजा के बीच एक परिवार को वेज ऑर्डर की जगह नॉनवेज डिश डिलीवर कर दी गई। इससे आहत होकर परिवार ने सोमवार को पुलिस में FIR दर्ज कराई है।मामला गुलाबबाग का है। मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी ने बताया कि रविवार शाम घर में नवरात्रि की पूजा चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने Zomato के जरिए वेज मोड में कॉम्बो पैक (रोटी, बटर पनीर, चावल आदि) के साथ चिली पनीर ऑर्डर किया। करीब 363 रुपए के…
Read Moreगैरेज में आग, दो कारें जलकर खाक:दमकल ने पाया काबू, चौबीस घंटे में आग लगने का दूसरा हादसा
इंदौर। चोइथराम अस्पताल के पास स्थित लेकपार्क कॉलोनी में सोमवार सुबह एक गैरेज में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और राजेंद्र नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।बताया जा रहा है कि जिस गैरेज में आग लगी, वहां दो कारें खड़ी थीं, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। हालांकि, दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काफी हद तक काबू पा लिया, जिससे आसपास के इलाकों में बड़ा…
Read Moreशादी के नाम पर ठगी :फर्जी पंचनामा बनाकर साथ रही, गहने-नकदी लेकर फरार,कोर्ट ने एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की
। इंदौर।शहर में शादी के नाम पर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने खुद को दुल्हन बताकर युवक और उसके परिवार को झांसे में लिया। फर्जी वैवाहिक पंचनामा तैयार किया और लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार हो गई। मामले में जिला कोर्ट इंदौर ने गंभीरता दिखाते हुए पुलिस थाना एमआईजी से एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तलब की है। हाईकोर्ट एडव्होकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि एमआईजी क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि सागर निवासी आरती नाम की महिला ने 19 नवंबर…
Read Moreज्वैलर्स की महिला कर्मचारी 50-60 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 100 ग्राम सोना किया जब्त ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में भरोसे को तोड़ने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक ज्वैलरी शॉप की महिला कर्मचारी ने ही दुकान से लाखों के जेवर गायब कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मामला इंदौर के एक रजत ज्वैलर्स का है, जहां पिछले 9 से 10 साल से काम कर रही एक महिला कर्मचारी ने अपने ही मालिक को चूना लगा दिया। आरोपी महिला ग्राहकों को…
Read Moreइंदौर में 300 करोड़ रुपये का बीआरटीएस फेल
चौराहे के बीच में लगे सिग्नल हटाकर साइड में किए जाएंगे, 30 करोड़ का आईटीएमएस भी रीडिजाइन होगा ब्रह्मास्त्र इंदौर 300 करोड़ रुपए की लागत से बने बीआरटीएस सिस्टम के फेल होने पर अब इसे हटाया जा रहा है। वहीं, करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) भी तय रूप में काम नहीं कर पाया। यह प्रोजेक्ट अब रीडिजाइन किया जाएगा, जिस पर फिर से खर्च होगा। बीआरटीएस हटाने और एलिवेटेड कॉरिडोर के कारण चौराहे के बीच में लगाए गए सिग्नल हटाकर…
Read Moreहोटल उद्योग की गैस सप्लाई पर अहम बैठक:PNG दरों में कमी -नियमित सप्लाई की मांग, सरकार से मांगी राहत
इंदौर।मध्य प्रदेश होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और एमपी HRAWI चेयरमैन सुमित सूरी के नेतृत्व में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वल्लभ भवन, भोपाल में एसीएस (फूड एंड सिविल सप्लाय) रश्मि अरुण शमी तथा पेट्रोलियम, ऑयल एवं गैस कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए कमर्शियल एलपीजी और पीएनजी गैस सप्लाई से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में उद्योग से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं-होटल एवं रेस्टोरेंट्स के लिए PNG गैस दरों में कमी की जाए।-नए PNG…
Read Moreनई गाइडलाइन पर 500 आपत्तियां:2606 लोकेशन पर 200% तक बढ़ोतरी पर सवाल; आमजन ने जताई आपत्ति
इंदौर।इंदौर में प्रस्तावित नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर आमजन, वकीलों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों ने व्यापक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। शनिवार को आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि तक करीब 500 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी थीं।इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित सड़क मार्गों के आसपास गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी का विरोध प्रमुख रहा, जबकि शहरी क्षेत्र में पुरानी मल्टी (अपार्टमेंट) की दरें कम करने की मांग भी उठाई गई। आपत्तिकर्ताओं का कहना है कि समय के साथ अपार्टमेंट की स्थिति और सुविधाएं कम होती जाती हैं, इसलिए…
Read Moreयुवती से छेड़छाड़, घर पहुंचकर मारपीट:अन्नपूर्णा क्षेत्र में आरोपी पर एफआईआर, लगातार पीछा करने का भी आरोप
इंदौर।इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक शोरूम कर्मचारी युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती की शिकायत पर ईशान पुत्र उमेश चौहान, निवासी गोपुर चौराहा क्षेत्र, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।दोस्ती के बाद आरोपी बना रहा था दबाव-पीड़िता ने बताया कि आरोपी से पहले उसकी दोस्ती थी, लेकिन शादी के बाद उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बावजूद आरोपी लगातार बात करने के लिए दबाव…
Read Moreसांवेर रोड पर स्क्रैप गोदाम में आग लगी:नरवल क्षेत्र में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
इंदौर।इंदौर के सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में रविवार सुबह एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल दमकल दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।प्लास्टिक स्क्रैप से फैला घना काला धुआं-गोदाम में रखे प्लास्टिक स्क्रैप के कारण आग के साथ काफी धुआं फैल गया। आसपास के इलाके में काला धुआं फैलने से लोगों…
Read More