इंदौर।एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिला। शव इमरजेंसी वार्ड के सामने बने बाथरूम में मिला। सूचना मिलने के बाद एमवाय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस के मुताबिक सुबह कुछ लोग बाथरूम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने वहां एक नवजात का शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।तीन माह के बच्चे का बताया जा रहा शव-शुरुआती जानकारी में नवजात की उम्र करीब तीन…
Read MoreCategory: इंदौर
पड़ोसियों से विवादकेबाद पूर्व सांसद महाजन के माली पर FIR: दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज
इंदौर।पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के यहां माली का काम करने वाले व्यक्ति का घर के सामने रास्ते में खड़े होने की बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।बाणगंगा पुलिस ने माली अरविंद यादव की शिकायत पर राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान के खिलाफ मारपीट और विवाद का मामला दर्ज किया है।दूसरे पक्ष की शिकायत पर अरविंद यादव और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज…
Read Moreकिश्तें नहीं भर पाने से परेशानऑटो ड्राइवर ने किया सुसाइड:
इंदौर।इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल वर्मा (28) निवासी अंबिका नगर के रूप में हुई है।विजयनगर पुलिस के अनुसार विशाल ने घर में फांसी लगाई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ऑटो की किश्तें नहीं भर पाने से था परेशान-मृतक के भाई शुभम ने बताया कि विशाल ऑटो रिक्शा चलाता था। उसने बजाज फाइनेंस से पांच साल के लिए लोन लिया था और तीन साल से किश्तें भर रहा था।…
Read Moreटेंट हाउस गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जला, नजदीक के हॉस्टल में भी घुसा धुआं
इंदौर। पलासिया चौराहा क्षेत्र में मंगलवार रात एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग अशोक टेंट हाउस में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार आग लगते ही गोदाम से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।हॉस्टल में घुसा धुआं, छात्र बाहर निकले-गोदाम के पास स्थित हॉस्टल में धुआं घुसने से छात्रों में दहशत फैल गई। कई छात्र अपने कमरे छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना…
Read Moreटेलर ने जहर खाया:अस्पताल में मौत; पड़ोसी की धमकियों से तनाव में था कारीगर
इंदौर।इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक टेलर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने पड़ोसी पर प्रताड़ित करने और लगातार धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि करीब 17 दिन पहले टेलर के साथ मारपीट भी की गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थे।गांधी नगर पुलिस के मुताबिक शंकर कॉलोनी स्थित एक खेत में मंगलवार को गजानंद (55) पुत्र नाथूसिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल…
Read Moreइंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
इंदौर।मांगलिया क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के मैनेजर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मांगलिया पुलिस के मुताबिक जितेंद्र परिहार (33) पुत्र संतसिंह परिहार निवासी मांगलिया को उनके रिश्तेदार सोमवार रात उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मुंह धोने गए और गिर पड़े-परिवार के लोगों ने बताया कि शाम के समय जितेंद्र ने चाय…
Read More2 इलाके में युवकों के बीच विवाद में चाकूबाजी :2 घायल, रंजिश में किया हमला; पुलिस जांच में जुटी
इंदौर। तिलक नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विशाल सोलंकी निवासी श्रृंदा कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने पवन संविद नगर, आयुष वर्मा, छोटू और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार विशाल को आयुष वर्मा मिला, जो नशे में था। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पवन भी मौके पर आ गया। आरोप है…
Read Moreशादी के नाम पर 42 दूल्हों से लाखों ठगे:मॉडल्स की तस्वीरें भेजीं, नहीं पहुंची दुल्हनें :केस दर्ज
इंदौर।देवास में शातिर बदमाशों ने शादी के नाम पर 42 परिवारों को चूना लगा दिया। उन्होंने सामूहिक समारोह में इंदौर के अनाथ आश्रम की युवतियों से शादी कराने की बात कही और हर परिवार से 12 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक वसूल लिए। रविवार को मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दूल्हों को देवास बुलाया गया, लेकिन दुल्हनें ही नहीं पहुंचीं।सुबह करीब 8 बजे आयोजनस्थल पर पहुंचे वर पक्ष के परिवारों को आयोजनकर्ताओं में से मुकेश बैरागी और उसकी पत्नी सुनीता मिले। उन्हें इंदौर से दुल्हनों के जल्द…
Read Moreमहिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, तबीयत खराब थी: सुबह फंदे पर लटकी मिली
इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार तड़के की है। पति ने पत्नी को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान दीक्षा (25) पति विपिन टटवाडे निवासी अमर टेकरी के रूप में हुई है। पति विपिन ने पुलिस को बताया कि रविवार को दीक्षा की तबीयत खराब थी। उन्होंने उसे डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।…
Read Moreबुलेट चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार:10 से ज्यादा बाइक बरामद, चोरी कर किराए पर देते थे आरोपी
इंदौर।इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की करीब एक दर्जन बुलेट और बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी महंगी बुलेट चोरी कर उसे ऑर्डर पर उपलब्ध कराते थे।टीआई सियाराम गुर्जर की टीम ने शिवेंद्र, वीरेंद्र और पंकज नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से चोरी की लगभग चार बुलेट और अन्य बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सूने इलाकों से वाहन चोरी करते थे और इसे शौक-मौज…
Read More