ट्रेन में मिली नवजात:कोच में कपड़े में लपेटे सीट पर छोड़ा; रोने की आवाज आने पर चला पता

रतलाम।रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी भिंड-रतलाम इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार शाम एक नवजात बालिका मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची कोच के अंदर रोती हुई मिली। रोने की आवाज सुनकर यात्रियों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एसएनसीयू में भर्ती जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सोहन पाटीदार ने बताया कि शाम करीब 4:45 बजे सूचना मिली थी कि भिंड इंटरसिटी के एस-2 स्लीपर कोच में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई है।पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची रो रही थी। महिला कांस्टेबल की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद बाल चिकित्सालय के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment